चढ़ता पारा बढ़ती भीड़ नैनीताल के बस स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़

ईद के बाद नैनीताल में पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ गयी है। नैनीताल में सीजन के चलते नैनीताल के बस स्टेशन में यात्रियों की काफी भीड़ हैं।वही लंबा जाम भी हैं, लंबे जाम के चलते लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इतनी कड़कती धूप में लोगो को घंटो तक जाम में फंसे रहना पड़ रहा है।लंबे जाम से बसें रास्ते में ही फंस जा रही है, जिस कारण बस स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ हो रही है। बस आते ही लोग बस में चढ़ने के लिये खिड़कियों का सहारा ले रहे है।पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण स्थानीय लोगों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।हल्द्वानी से नैनीताल आने वाली बसें जाम में फंसने के कारण 4-5 घंटे में नैनीताल पहुँच रही हैं। जिस वजह से आने जाने में घंटो लग रहे है। वही कॉलेज में बच्चों के एग्जाम चल रहे है,जाम के कारण उन्हें भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रूसी बाईपास से गाड़ियों की सुबह से ही लंबी लाइन लग जा रही है। बसे दो तीन घंटे जाम में ही फंस जा रही है, जिस वजह से नैनीताल के स्टेशन पर यात्रियों का काफी भीड़ है।