चोटी काटने वाला गिरोह रुद्रपुर में भी सक्रिय

देश भर में चोटी काट ग्रिरोह का खोफ थमने का नाम नहीं ले रहा है अब उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड में भी खोफ फैलने लगा है | चोटी काटने की घटनाएँ अब उत्तराखंड की और तेजी से बढती नजर आ रही हैं | ताजा मामला है रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प का जहाँ पर एक महिला की चोटी काटने का मामला सामने आया है | महिला को बेहोशी की हालत में बरेली हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है |घटना के बाद से क्षेत्र में खोफ का माहोल बना हुआ है जिसमे की लोगो का मानना है की ये कोई चुडेल का साया है |स्थानीय लोगो ने इससे बचने के लिए अपने घरो पर तरहं तरहं की तंत्र विधियाँ करने लगे हैं|


जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में मोहल्ला ट्रांजिट कैंप में एक महिला अपने घर के दरबाजे  पर बेठी हुई थी की अचानक उनकी चोटी कट कर उनके सामने गिर गयी और वो डर के मारे वेहोश हो गयी | शोर गुल सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और महिला को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया उसके बाद होश ना आने पर महिला को अब किसी बरेली के किसी निजी हॉस्पिटल भर्ती करा दिया है | स्थानीय लोगो की मने तब उन्होंने किसी को आते जाते नहीं देखा है और इनकी चोटी कट गयी जिसके कारण पुरे क्षेत्र में भय का माहोल बना हुआ है | स्थानीय लोग इस घटना के बाद अपने अपने घरो पर तरहं तरहं के तंत्र बिधियाँ अपना कर अपने घरो के दरबाजे पर हल्दी के छापे ,नीबू मिर्च और प्याज जैसे कई प्रयोजन कर रहें हैं उनका कहना है की कहीं वो साया उनके बाल काट ना ले जाये जिसके कारण ये सब कर रहें हैं |


उत्तराखंड में इससे पूर्व विकासनगर  सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर ईदगाह बस्ती में रात एक महिला की चोटी काटने का मामला सामने आया था । इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।  अभीतक यूपी में इस तरह की घटनाएं सुनी जा रही थी। उसके बाद रुद्रपुर और अब रूडकी में ये घटना सामने आई हैं |


रुद्रपुर के  थाना ट्रांजिट कैंप सहित ग्राम भुरारानी मैं भी मिली है ऐसी घटनाओं को होना सामने आया है ।रुद्रपुर में लगातार यह दूसरा मामला सामने आया है जिसमें महिलाओं की चोटी काटने की घटना सामने आई है लेकिन अधिकारियों का मानना है कि यह सिर्फ अफवाह मात्र है इन अफवाहों पर ध्यान ना दिया जाए।