चीता पुलिस से हुई झड़प छह लोग गिरफ्तार

देहरादून ईसी रोड के शिकागो रेस्टोरेंट के कर्मचारियों की चीता पुलिस के साथ झड़प हो गई| पुलिस को सूचना मिली थी की शिकागो रेस्टोरेंट देर रात तक चल रहा है, जिसे बंद कराने के लिए थाना डालनवाला से चीता पुलिस का एक दल पहुंचा| पुलिस के वहां पहुंचने पर रेस्टोरेंट कर्मचारियों की पुलिस से झड़प हो गयी| जिस पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के जुर्म में होटल के 6 कर्मियों पर सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है|