कोरोना वायरस की वजह से बाज़ारो से गायब हुआ सेनिटाइजर ? घर पर कैसे बनाये सस्ता और कीटाणुनाशक सेनिटाइजर लिंक पर क्लिक करे औए सीखें।

पूरी दुनिया में कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे की वजह से बाज़ारो से सेनिटाइजर या तो बिल्कुल ही गायब हो गया है या फिर कई गुना दामो में बेचा जा रहा है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने इस खतरनाक वायरस से बचने के ल‍िए हाथों को अच्‍छे तरीके से साफ करने के साथ ही सैनिटाइजर का इस्‍तेमाल करने का न‍िर्देश द‍िया है। कोरोना वायरस के डर के वजह से पूरे देशभर में सैनिटाइजर की डिमांड तो बढ़ गई है,लेकिन बाज़ारो में सेनिटाइजर मिलना अब बहुत मुश्किल हो रहा है। देश में कोरोनावायरस संक्रमण के कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, सरकार ने सभी नागरिकों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया है। लेकिन बाजार में अब सैन‍िटाइजर की कीमतें आसमान छू रही है तो ऐसे में आप हाथों की सफाई के लिए घर पर भी हैंड सैन‍िटाइजर बना सकते है। आइए जानते हैं तो कैसे बनाएं होममेड सैन‍िटाइजर। वो भी सिर्फ 3 चीजों की मदद से। ये सैनिटाइजर पूरी तरह नैचुरल है और सुरक्षित है। आइए जानते हैं कैसे बनाएं।

सेंटर फॉर ड‍िजीज कंट्रोल और प्रिवेशन नें कोरोना वायरस ने बचने के ल‍िए अल्‍कोहल युक्‍त हैंड सेन‍िटाइजर का यूज करने के ल‍िए कहा है। वो भी ऐसा सैन‍िटाइजर जिसमें कम से कम 60 प्रतिशत अल्‍कोहल होना जरुरी है। बाजार के सैन‍िटाइजर में अल्‍कोहल होता है। लेक‍िन जरुरी नहीं है क‍ि ये आपको सूट करें। इसल‍िए यहां नेचुरल सैन‍िटाइजर बनाने की विधि हम आपको बताते है जो कि सस्ती भी है जिसे घर में बनाना बेहद आसान है,इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ़ 3 सामानों की ज़रूरत पड़ेगी।

1. वोडका (सबसे सस्ती वाली भी चलेगी)

2. एलोवेरा जेल

3. एसेंशियल ऑयल।

सबसे पहले प्लास्टिक या कांच की साफ सुथरी बोतल में 2/3 तक वोडका भरें। वोडका में 35 से 40 परसेंट एल्कोहल होता है। एल्कोहल का इस्तेमाल मेडिकल औज़ारों तक को साफ़ करने के लिए किया जाता है,अब इसमें कुछ बूंद एसेंशियल ऑयल की डालें। मार्केट में तरह-तरह के एसेंशियल ऑयल जैसे पेपरमिंट, टी-ट्री, लेमन और लैवेंडर आदि। आप अपनी पसंद की खुशबू के हिसाब से ये एसेंशियल ऑयल चुन सकते हैं। अब आखिर में इसमें एलोवेरा जेल डालें ,आपको अपना सैनिटाइज़र कितना गाढ़ा रखना है, उस हिसाब से आप इसमें एलोवेरा जेल मिला सकते हैं। एलोवेरा जेल डालने का मकसद ये है कि बार-बार इस्तेमाल से एल्कोहल आपके हाथों को बहुत ड्राय कर देता है। ऐसे में एलोवेरा जेल आपके हाथों को सॉफ़्ट रखने में मदद करता है। इन तीनों को मिलाकर आप एक बोतल में बंद कर दें।


अगर आप सही तरीके से हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करते हैं, तो ये आपको तमाम बीमारियों और त्वचा रोगों से बचाता है। जब भी आप घर से बाहर हों, तो कुछ भी खाने या मुंह को छूने से पहले अपने हथेली के बीच के हिस्से में इस होममेड नैचुरल सैनिटाइजर को 2 बार स्प्रे करें। अब अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ें, ताकि हथेली के बैक्टीरिया साफ हो जाएं। इसके बाद हथेली के पिछले हिस्सों को रगड़ें, ताकि पूरा हाथ साफ हो जाए। जरूरत हो तो आप 1-2 स्प्रे और कर सकते हैं।