कॉर्बेट नेशनल पार्क आज अपना 82 वां स्थापना दिवस मना रहा है

कॉर्बेट नेशनल पार्क आज अपना 82 वां स्थापना दिवस मना रहा है | इस मौके पर कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने एक वाहन रैली का आयोजन किया | जिसका मकसद स्थानीय लोगो को वन्यजीवो के प्रति जागरूक करना था | इस रैली में मोटर साईकिल और चार पहियाँ वाहनों का प्रयोग किया गया | यह रैली रामनगर से होकर कॉर्बेट के गाँव छोटी हल्द्वानी कालाढूंगी में संपन्न हुई | आपको बता दे कि बाघों  संरक्षण के लिए कॉर्बेट नेशनल पार्क की स्थापना 1936 में हुई थी | उस समय इसका नाम हैली नेशनल पार्क था | उस समय यह पहला भारत का राष्ट्रिय उद्द्यान बना | इसके बाद यह रामगंगा पार्क के नाम में बदल गया | 1955  जिम एडवर्ड कॉर्बेट के निधन के बाद 1956 में इसका नाम कॉर्बेट नेशनल पार्क रख दिया गया | शुरूआती  दौर में कॉर्बेट पार्क का क्षेत्रफल 323.75 वर्ग किलोमीटर था | 1966 में इसका क्षेत्रफल 520.82 वर्ग किलोमीटर कर दिया गया | वर्तमान में इसका क्षेत्र फल 1288.32 वर्ग किलोमीटर है |