कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह लगातार कर रहे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश एवं सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने संयुक्त रूप से प्रदेश के सभी जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोरोना महामारी में आम लोगों को हो रही परेशानियों के साथ साथ कांग्रेसकार्यकर्ताओं द्वारा जनता तक पहुंचाए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा की। जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्षों से हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा गरीबों को अपने स्तर से प्रदेशभर में खाद्यान्न सामग्री, सैनिटाइजर, मास्क, पका हुआ भोजन आदि का वितरण किया जा रहा है। उसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। प्रीतम सिंह ने सभी अध्यक्ष गणों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से हर प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी जिला एवं महानगर अध्यक्ष गणों ने पार्टी के नेतागणों से अपने विचार साझा किए तथा अपने अपने क्षेत्र में आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया।