कर्मचारियों के उत्पीड़न मामले में आम आदमी पार्टी के नगरअध्यक्ष शाकिर अली ने आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

नैनीताल। मंडल मुख्यालय नैनीताल में आज आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष शाकिर अली के नेतृत्व में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल श्री संजय कुमार खेतवाल के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा किया गया। जिसमें पर्यटक नगरी नैनीताल के पब्लिक स्कूलों एवं बड़े होटलों द्वारा वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों के उत्पीड़न के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।


नैनीताल नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने कहा कि एक और केद्रं सरकार स्पष्ट निर्देश दे रही है कि किसी भी कर्मचारी का कोरोनावायरस काल में उत्पीड़न नहीं किया जायेगा, वहीं दूसरी और मंडल मुख्यालय नैनीताल में इन निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिसका आम आदमी पार्टी पुरजोर विरोध करती है।


आम आदमी पार्टी ने इस ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग करते हुए तुरंत कर्मचारियों के उत्पीड़न को रोकने की मांग करी।


ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष शाकिर अली, नगर महामंत्री महेश चन्द्र आर्य ,विधान सभा प्रभारी प्रदीप कुमार दुमका,नगर उपाध्यक्ष राम पंत ,उमेश तिवारी, नगर मंत्री नवीन चन्द्र उप्रेती, नुईम अहमद निममौ भाई, नगर कोषाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट, विधानसभा मीडिया प्रभारी खुर्शीद अहमद, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव विनोद तिवारी, अधिवक्ता गणेश चद्रं कांडपाल, प्रताप सिंह पडियार, युवा नेता अमन कुमार आदि शामिल थे।