ऊधम सिंह नगर में ईद का जश्न

देशभर में लोग पूरे उत्साह के साथ ईद (EidUlFitr) की खुशियां मना रहे हैं। इस मौके पर पूरे देश से मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा नमाज अदा की । ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय पर खेड़ा ईद गाहा मस्जिद में भी लोगों ने एक साथ मिलकर नमाज अदा की. एक साथ हजारों लोगों द्वारा अल्लाह की इबादत करना एक सुंदर दृश्य था। वहीं मुस्लिम समुदाय के इस जश्नः के साथ प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस के आला अधिकारियों भी ईद मनाते हुए सएक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी।
सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के बाकी हिस्सों में भी ईद 5 जून (Eid Date) को मनाई जा रही है। बता दें, रमजान का महीना 30 दिनों तक चलता है. लेकिन इस बार 5 जून को ईद होने पर रमज़ान का महीना सिर्फ 29 दिन का ही रहा. वहीं, साल 2018 में ईद 16 जून को मनाई गई थी ।
ईद की तारीख आते ही घरों और बाज़ारों में ईद की तैयारियां ज़ोरों से की गईं थीं। ईद मुबारक के संदेश फोन में तैयार किए जा रहे थे, कोई ईद के लिए खास शायरी याद कर रहा था तो महिलाएं मेहंदी के लेटेस्ट डिज़ाइन बना रही थीं। इतना ही नहीं मीठी ईद के खास मौके पर घरों में सेवइयां भी बन रही थीं।
माना जाता है कि पहली बार ईद उल-फितर 624 ईस्वी में मनाई गई थी। इस दिन मीठे पकवान बनाए और खाए जाते हैं। अपने से छोटों को ईदी दी जाती है। दान देकर अल्लाह को याद किया जाता है। इस दान को इस्लाम में फितरा कहते हैं। इसीलिए भी इस ईद को ईद उल-फितर (Eid Ul Fitr) कहा जाता है। इस ईद में सभी आपस में गले मिलकर अल्लाह से सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएं मांगते हैं।