उत्तराखंड ब्रेकिंग - राज्य में फिर मिले 8 नए कोरोना पॉजिटिव नैनीताल के लिए राहत कोई पॉजिटिव नही
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रात 8 बजे के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक दोपहर बाद राज्य में 8 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिन्हें मिलाकर अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीज़ो की संख्या 1153 हो गयी है,आपको बता दे इन आठों कोरोना पॉजिटिव में नैनीताल जिले से कोई नही है,ये अच्छी खबर खास कर सरोवर नगरी नैनीताल के लिए है कि जिला अस्पताल के सबसे पसंदीदा डॉक्टर दुग्ताल की रिपोर्ट भी नेगेटिव आयी है,उनके अलावा बाकी अन्य डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की भी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है , नैनीताल वासियों और बड़े अधिकारियों के लिए भी ये एक खुशखबरी है।
आज 8 बजे मिले जिलेवार कोरोना संक्रमण मरीज़ो की संख्या -
देहरादून में पॉजिटिव केस -01
हरिद्वार में पॉजिटिव केस- 00
उत्तरकाशी में पॉजिटिव केस-00
पौड़ी में पॉजिटिव केस-00
चमोली में पॉजिटिव केस-00
चंपावत में पॉजिटिव केस-03
पिथौरागढ़ में पॉजिटिव केस-00
टिहरी में पॉजिटिव केस-00
रुद्रप्रयाग में पॉजिटिव केस-00
बागेश्वर में पॉजिटिव केस-02
अल्मोड़ा में पॉजिटिव केस-01
उधमसिंह नगर में पॉजि,टिव केस-01
नैनीताल में पॉजिटिव केस-00
देहरादून छोड़कर बाकी सभी की ट्रेवल हिस्ट्री महाराष्ट्र की है ।
नैनीताल के प्रसिद्ध वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर दुग्ताल ने बताया कि उनकी नोवेल कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव बताई गई है जिससे उन्होंने अब राहत की सांस ली,साथ ही उन्होंने जल्द ही अस्पताल में अपनी सेवाएं देने की बात भी कही। ज़्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए हेल्थ बुलेटिन को देखें।