आज गूगल मना रहा है डूडल पर सर जॉन टेनियल का जन्मदिन,बच्चों की दुनिया का खास नाता था टेनियल से,जानिए कौन थे टेनियल

आज गूगल सर जॉन टेनियल की 200वीं वर्षगाँठ मना रहा है।28 फ़रवरी को 1820 में वेस्ट लंदन के बेवासेटर में जन्मे सर जॉन टेनियल ने कला के क्षेत्र में जो उपलब्धि हासिल की थी उसके लिए वो पूरी दुनिया मे मशहूर हो गए थे।1893 में उन्हें कला के क्षेत्र में "नाईट" की उपाधि दी गयी थी।टेनियल विशेष रूप से राजनीतिक कार्टूनिस्ट के तौर पर याद किये जाते हैं।टेनियल 11 अपने दौर के सबसे ज़्यादा चर्चित चित्रकार, ग्राफिक हास्यकर, और राजनीतिक के मुद्दों को अपने स्टाइल में कैनवस पर उतारने में उन्हें महारथ हासिल थी।
बच्चों की दुनिया मे एलिस एक ऐसा नाम है जिसने हर बच्चे को सपनो की दुनिया दिखाई ,टेनियल की माँ का नाम एलिजा मारिया टेनियल था और उनके बनाये हज़ारो कार्टूनों में प्रसिद्ध एलिस शायद उनकी माँ के विचार से ही जन्मी और चित्रित हुई थी। 20 वर्ष की आयु में उनके साथ एक बड़ी दुर्घटना हुई, जिसमें उनकी एक आंख चली गई थी, पर फिर भी उन्होंने पेंटिंग बनाना जारी रखा।इसके बाद उन्होंने वेस्टमिंस्टर के नए पैलेस के दीवारों की सजावट को लेकर आयोजित की गई एक डिजाइन प्रतियोगिता के लिए 16 फुट का कार्टून बनाया। सियासी गलियारे में इस कार्टून की खूब चर्चा हुई,इसके लिए उन्हें 100 यूरो की सम्मान राशि मिली थी।
टेनियल द्वारा बनाए गए कार्टून लोग खूब पसंद किया करते थे। उन्होंने पंच मैगजीन के मुख्य राजनीतिक कार्टूनिस्ट के पद पर भी काम किया था। सर जॉन ने लेखक लुईस कैरोल की किताब 'एलिस एडवेंचर्स इन वंडरलैंड' के लिए भी खूब कार्टून बनाए।
एक रिकॉर्ड में टेनियल ने लेविस कैरोल के एलिस एडवेंचर्स इन वंडरलैंड 1865,और थ्रू द लुकिंग ग्लास एंड व्हाट एलिस इस्टिल्ड लंदन 1871 के लिए 99 फ़ोटो लिए थे,जो उस वक्त एक लाजवाब प्रदर्शन था।1893 में क्वीन विक्टोरिया के द्वारा टेनियल को सार्वजनिक सेवा के लिए शूरवीरों के रूप में अंतिम श्रद्धांजलि मिली थी,ये एक कार्टूनिस्ट को दिया गया अपने आप मे पहला ऐसा सम्मान रहा था।25 फरवरी 1914 को ठीक अपने जन्मदिन के 3 दिन पहले 93 वर्ष की उम्र में टेनियल कई मृत्यु हो गयी थी। आज गूगल टेनियल को श्रद्धांजलि देने के लिए उनका जन्मदिन मना रहा है।