आईएसबीटी वाईसेप फ्लाईओवर जनता को समर्पित

देहरादून आने वाले यात्री पिछले एक महीने से जाम के झाम से परेशान थे। जिनको आज से बहुत बड़ी राहत मिल जायेगी। वहीं सड़को पर घंटो लगने वाले जाम से भी यात्रियों को आज से निजात मिल जायेगी। जी हां राजधानी देहरादून के आइएसबीटी में नवनिर्मित वाई-शेप, वन वे डबललेन फलाईओवर का आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उदघाटन कर जनता को सर्मपित कर दिया। इस नये फ्लाईओवर से देहरादून आने-जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को घ्ंटो लगने वाले जाम से निजात मिलेगी नवनिर्मित वाई शेप वनवे डबल  लेन फ्लाईओवर पर  वाहन फर्राटा भर सकेंगे। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसे आईएसबीटी पर लगने वाले जाम के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था के साथ मिलकर बेहद कम समय में फलाईओवर को तैयार करवाया है। इसके लिए अधिकारी बधाई के पात्र हैं। वहीं मुख्य फ्लाईओवर में वाईशेप फ्लाईओवर के जुड़ने से दुर्घटना होने की संभावना के सवाल पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए संबधित अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गये हैं। 

 आईएसबीटी पर बना देहरादून का यह पांचवा फलाईओवर है। खास बात यह है कि यह फ्लाईओवर आचार संहिता लगने से पहले ही बनकर तैयार हो गया था लेकिन आचार संहिता के चलते इसका लोकार्पण नहीं हो पाया था। लोकनिमार्ण विभाग के विभागाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि 2 साल में 33 करोड़ की लागत से तैयार हुआ यह वाई सेप फ्लाईओवर लगभग 600 मीटर लंबा है। इस फ्लाईओवर के शुरू होने के बाद आईएसबीटी के तिराहे पर लगने वाले लम्बे जाम से निजात मिलेगी।फलाईओवर के लोकापर्ण के बाद जहां इससे यात्रियों और देहरादून की आम जनता को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। वहीं उद्घाटन के साथ ही इसके निर्माण पर सवाल खड़े होने भी शुरू हो गये हैं। वाई सेप फलाईओवर को जहां मुख्य फलाईओवर से जोड़ा गया है वहां दुर्घटनाओं की सभावनायें ज्यादा बढ़ गई है। डबल लेन पर तेजी से आने वाले वाहन मेन फलाईओवर पर आते वक्त दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं खास तौर से रात में। अब देखना होगा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर विभाग सुरक्षा के नाम पर क्या जरूरी इंतजाम करता है।