Oct 25, 2026 Login
Awaaz24x7-government

जाने-माने एक्टर टीकू तलसानिया की बिगड़ी तबीयत! अस्पताल में कराए गए भर्ती, क्रिटिकल बताई जा रही हालत

Well-known actor Tiku Talsania's health deteriorated! Admitted to hospital, condition said to be critical.

नई दिल्ली। जाने-माने एक्टर टीकू तलसानिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उनकी हालत क्रिटिकल बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का प्राइमरी कारण हार्ट अटैक बताया गया है, लेकिन अभी भी डॉक्टर उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण का पता लगा रहे हैं। बता दें कि टीकू तलसानिया 70 साल के हैं। वो इंडस्ट्री के सीनियर एक्टर हैं। एक्टर टीकू तलसानिया ने 1984 में आए पॉपुलर शो ‘ये जो है जिंदगी’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। वहीं 1986 में फिल्म ‘प्यार के दो पल’ के साथ उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। तमाम तरह के किरदार निभा चुके टीकू तलसानिया को अपने कॉमिक रोल्स के लिए सबसे ज्यादा पहचाना जाता है। उनकी कॉमेडी का स्टाइल और टाइमिंग दोनों ही कमाल रही हैं। उनकी डायलॉग डिलीवरी ही दर्शकों को हंसाने के लिए काफी है।