उत्तराखण्डः 22 अक्टूबर की रात से 48 घंटे के लिए कार्यबहिष्कार करेगा परिवहन निगम! उठाई मांगें, दी चेतावनी

Uttarakhand: Transport Corporation will boycott work for 48 hours from the night of 22nd October! Raised demands, gave warning

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम की तीन रजिस्टर्ड यूनियनों द्वारा आगामी 22 अक्टबूर की रात से 48 घंटे के लिए कार्यबहिष्कार किया जाएगा। उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चो के संयोजक अशोक चौधरी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा परिवहन निगम के अस्तित्व को समाप्त करने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, उसके विरुद्ध  तीन मांगो को लेकर सांकेतिक कार्यबहिष्कार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जब निगम का गठन हुआ था तो 7100 निमित कर्मचारी थे और 3000 के करीब कर्मचारी कॉन्टेक्ट के आधार पर हैं जो 17 और 18 सालों से काम कर रहे हैं। उन्हें निमित किया जाए। वहीं बसों की संख्या में लगातार कमी आई है उन्हें दूर किया जाए। बताया कि वर्तमान में 300 वैध बसे हैं और 130 बसे पाइपलाइन में है। बसों की कमी को दूर किया जाए। इसके साथ ही रोडवेज के अधिसूचित मार्गो पर सरकार द्वारा प्राइवेट बसों को परमिट देने की जो अधिसूचना जारी की गई है, उसे दूर किया जाए। कहा कि अगर उनकी मांग पूरी न हुई तो वह 5 नवंबर से पूरे प्रदेश में अनिश्चित काल के लिए कार्यबहिष्कार शुरू कर देंगे।