उत्तराखण्डः पंतनगर विवि पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह! सेल्फी प्वाइंट पर खिंचवाई फोटो, वैज्ञानिकों के प्रयासों को सराहा

 Uttarakhand: Governor Gurmeet Singh reached Pantnagar University! Got his photo clicked at selfie point, appreciated the efforts of scientists

पंतनगर। उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह एक दिवसीय दौरे पर कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मधु वाटिका, गौरा देवी प्रशिक्षण केंद्र और देवकी नंदन अग्रवाल छात्र मनोविनोद केंद्र का लोकार्पण किया। जिसके बाद उन्होंने रतन ऑडोटोरियम से किसानों छात्रों और वैज्ञानिकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय में नव निर्मित मधु वाटिका का लोकार्पण करते हुए वाटिका का भ्रमण भी किया। उन्होंने वैज्ञानिकों की टीम से जानकारी भी ली। जिसके बाद उन्होंने वाटिका में बनाई गई सेल्फी प्वाइंट पर वैज्ञानिकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। जिसके बाद उन्होंने गौरा केंद्र और देवकी नंदन अग्रवाल छात्र मनोविनोद केंद्र का लोकार्पण करते हुए छात्र, किसान और वैज्ञानिकों को संबोधित किया। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि मधु वाटिका के बनने से लोगों को काफी फायदा होने वाला है। शहद के प्रोडक्शन को लेकर मौन पलकों को क्या-क्या करना चाहिए? इस वाटिका में दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि अभी वाटिका में परीक्षण के बाद देश और उत्तराखंड में शहद की क्रांति आएगी। उन्होंने कहा कि रिसर्च और टेक्नालॉजी से शहद का उत्पादन रिकॉर्ड तोड़ होगा। उन्होंने बताया कि अभी तक शहद का उत्पादन 30 हजार मैट्रिक टन हो रहा है। लेकिन रिसर्च को इंप्लीमेंट के बाद 60 हजार मैट्रिक टन शहद का उत्पाद हो सकेगा। इसके लिए वैज्ञानिकों की टीम दिन रात मेहनत में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि आज गौरा देवी प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया गया। इस दौरान उन्होंने समूह की महिलाओं से बातचीत करते हुए उनके प्रोडेक्ट की जानकारी ली है।