उत्तराखण्डः पांच रूपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार! पेट्रोल पंप पर हुए विवाद के बाद की थी फायरिंग

Uttarakhand: Criminal carrying reward of five rupees arrested! The firing took place after a dispute at a petrol pump.

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जनपद की दिनेशपुर पुलिस ने पांच रुपए के इनामी आरोपी साहब सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस पिछले तीन माह से साहब सिंह की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी ने अक्टूबर माह में जाफरपुर पेट्रोल पंप के पास दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद जमकर फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीन अभियुक्तों के खिलाफ पांच रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन तीसरा आरोपी साहब सिंह फरार चल रहा था। दिनेशपुर पुलिस लगातार साहब सिंह की तलाश कर रही थी, लेकिन साहब सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था। कल रात पुलिस ने आरोपी को गदरपुर से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया गिरफ्तारी के लिए अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। एसएसपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पांच रूपये का इनाम भी दिया जो इस खुलासे के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है।