उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः प्रधानमंत्री मोदी ने देवभूमि को दिया दिवाली का तोहफा! हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने वाला पहला संस्थान बना एम्स ऋषिकेश, चिकित्सा के इतिहास में बड़ी उपलब्धि

Uttarakhand Breaking: Prime Minister Modi gave Diwali gift to Devbhoomi! AIIMS Rishikesh becomes the first institute to start heli ambulance service, a big achievement in the history of medicine

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने वाला पहला संस्थान बन गया है। आज 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हेली एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। यह एंबुलेंस सेवा संजीवनी योजना के तहत शुरू की गई है। इस सेवा का लाभ उत्तराखंड के सभी 13 जिलों को मिलेगा। खासकर उत्तराखंड के 11 पहाड़ी जिलों के लिए हेली एंबुलेंस सेवा वरदान साबित होगी। इस हेली एंबुलेंस से राज्य में आपदा और दुर्घटना के दौरान तत्काल मेडिकल फेसिलिटी मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़कर हेली एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सांसद और विधायक भी मौके पर मौजूद रहे।संजीवनी योजना के तहत शुरू हुई हेली एंबुलेंस सेवा पूरी फ्री रहेगी। इससे पहले कई बार हेली एंबुलेंस का ट्रायल हुआ था। ट्रायल की सफलता के बाद आज मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड के चिकित्सा इतिहास में हेली एंबुलेंस के रूप में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हो गई। संजीवनी योजना का संचालन केंद्र और राज्य सरकार संयुक्त रूप से कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार दोनों इसमें 50-50 प्रतिशत खर्च उठाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इस योजना के तहत हेली एंबुलेंस में हर महीने कम से कम 30 जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाना अनिवार्य है। इसकी सफलता को देखते हुए आने वाले दिनों में इस स्वास्थ्य सेवा को आयुष्मान भारत योजना से भी जोड़ा जा सकता है।