उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः भाजपा मुख्यालय पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल! सीएम धामी समेत तमाम पदाधिकारियों से की मुलाकात

Uttarakhand Breaking: Former MLA Rajkumar Thukral reached BJP headquarters! Met all officials including CM Dhami

देहरादून/रुद्रपुर। भाजपा के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल आज बुधवार को राजधानी देहरादून में भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम बड़े पदाधिकारियों से मुलाकात की है। खबरों की मानें तो पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की भाजपा में वापसी तय है। बताया जा रहा है कि वह आज देर शाम तक भाजपा का दामन थाम सकते हैं। उधर भाजपा मुख्यालय में पूर्व विधायक ठुकराल की एंट्री के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बता दें कि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल ने निकाय चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल किया है।