हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की लड़ाई लड़ रहे उनके माता-पिता बुधवार को हरिद्वार स्थित मातृ सदन पहुंचे। यहां उन्होंने मातृ सदन के संस्थापक स्वामी शिवानंद सरस्वती से मुलाकात कर अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सहयोग और समर्थन मांगा। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अंकिता के परिजनों ने मामले के मुख्य आरोपित पुलकित आर्य के पिता और पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री विनोद आर्य का नार्को टेस्ट कराने की पुरजोर मांग उठाई। मातृ सदन में हुई इस मुलाकात के दौरान अंकिता के माता-पिता ने सरकार और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। परिजनों का कहना था कि घटना को इतना लंबा समय बीत जाने के बावजूद परिवार को कई अनसुलझे सवालों के जवाब नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी यह लड़ाई केवल अपनी बेटी को न्याय दिलाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि इस जघन्य अपराध से जुड़े हर पहलू और तथ्य का पूरी तरह से पर्दाफाश हो। परिजनों ने मांग की कि मामले की गहराई से निष्पक्ष जांच की जाए ताकि किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को बचने का मौका न मिल सके। वहीं, अंकिता के माता-पिता की पीड़ा सुनने के बाद स्वामी शिवानंद सरस्वती ने परिवार की मांगों का पूर्ण समर्थन किया। उन्होंने कहा कि एक बेटी को न्याय दिलाने के लिए मातृ सदन पूरी मजबूती के साथ परिवार के साथ खड़ा है।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
उत्तराखण्डः न्याय की गुहार लेकर मातृ सदन पहुंचे अंकिता भंडारी के माता-पिता! पुलकित आर्य के पिता के नार्को टेस्ट की उठाई मांग
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-18 09:28:52
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की लड़ाई लड़ रहे उनके माता-पिता बुधवार को हरिद्वार स्थित मातृ सदन पहुंचे। यहां उन्होंने मातृ सदन के संस्थापक स्वामी शिवानंद सरस्वती से मुलाकात कर अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सहयोग और समर्थन मांगा।

उत्तराखण्डः न्याय की गुहार लेकर मातृ सदन पहुंचे अंकिता भंडारी के माता-पिता! पुलकित आर्य के पिता के नार्को टेस्ट की उठाई मांग (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की लड़ाई लड़ रहे उनके माता-पिता बुधवार को हरिद्वार स्थित मातृ सदन पहुंचे।
- यहां उन्होंने मातृ सदन के संस्थापक स्वामी शिवानंद सरस्वती से मुलाकात कर अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सहयोग और समर्थन मांगा।
- इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अंकिता के परिजनों ने मामले के मुख्य आरोपित पुलकित आर्य के पिता और पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री विनोद आर्य का नार्को टेस्ट कराने की पुरजोर मांग उठाई।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
जावेद अख्तर के बयान ने खींचा ध्यान! बोले- भगवान राम किसी धर्म की सीमाओं में बंधे नहीं, उनका सार हर भारतीय के खून में है
🕒 2026-11-18 09:01:05पढ़ें →

उत्तराखण्डः आधे घंटे में दो बार डोली चमोली की धरती! मणिपुर से लेकर तिब्बत और अफगानिस्तान तक महसूस हुए भूकंप के झटके
🕒 2026-11-18 06:38:45पढ़ें →

उत्तराखण्डः बागेश्वर में शंभू नदी की झील में मगरमच्छ जैसा जीव दिखने से दहशत! पानी में हलचल देख ग्रामीणों में डर, मौके पर जायेगी विभागीय टीम
🕒 2026-11-18 06:19:31पढ़ें →

BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार
🕒 2026-11-18 04:58:47पढ़ें →

उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ
🕒 2026-11-17 14:20:25पढ़ें →
