ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

जावेद अख्तर के बयान ने खींचा ध्यान! बोले- भगवान राम किसी धर्म की सीमाओं में बंधे नहीं, उनका सार हर भारतीय के खून में है

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-18 09:01:05
Prefer us on
दिग्गज गीतकार, पटकथा लेखक और शायर जावेद अख्तर ने मंगलवार को भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि राम एक ऐसे पूजनीय व्यक्तित्व हैं, जिनका महत्व किसी एक धर्म की सीमाओं तक सीमित नहीं है।
जावेद अख्तर के बयान ने खींचा ध्यान! बोले- भगवान राम किसी धर्म की सीमाओं में बंधे नहीं, उनका सार हर भारतीय के खून में है

जावेद अख्तर के बयान ने खींचा ध्यान! बोले- भगवान राम किसी धर्म की सीमाओं में बंधे नहीं, उनका सार हर भारतीय के खून में है (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • दिग्गज गीतकार, पटकथा लेखक और शायर जावेद अख्तर ने मंगलवार को भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि राम एक ऐसे पूजनीय व्यक्तित्व हैं, जिनका महत्व किसी एक धर्म की सीमाओं तक सीमित नहीं है।
  • उन्होंने जोर देकर कहा कि भगवान राम केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक आदर्श तरीका हैं और उनका सार हर भारतीय के खून में बसा हुआ है।
  • इसके साथ ही उन्होंने नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी बहुचर्चित फिल्म रामायण को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

मुंबई। दिग्गज गीतकार, पटकथा लेखक और शायर जावेद अख्तर ने मंगलवार को भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि राम एक ऐसे पूजनीय व्यक्तित्व हैं, जिनका महत्व किसी एक धर्म की सीमाओं तक सीमित नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भगवान राम केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक आदर्श तरीका हैं और उनका सार हर भारतीय के खून में बसा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी बहुचर्चित फिल्म रामायण को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अभी तक यह फिल्म देख नहीं पाए हैं, लेकिन उनकी बेटी जोया अख्तर ने इसकी जमकर तारीफ की है। इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी की म्यूजिक क्रिएटर रिपोर्ट के लॉन्च के मौके पर जावेद अख्तर ने भगवान राम की लोकप्रियता और भारतीय जनमानस पर उनके गहरे प्रभाव पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि वे एक आदर्श, नैतिकता और जीवन जीने की शैली हैं। राम एक खास तरह की सुंदरता और नैतिकता के प्रतीक हैं। जब आप उन्हें इस नजरिए से देखते हैं और उनकी सराहना करते हैं, तो वे सीधे आपके दिल को छू जाते हैं। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए दिग्गज लेखक ने कहा, हो सकता है कि मेरी इस बात से कई लोग नाराज हों, लेकिन यह सच है कि राम का सार हर भारतीय के खून में है, चाहे उसका धर्म कुछ भी क्यों न हो। भले ही कई बार राम को केवल एक व्यक्ति के रूप में चित्रित किया जाता है, लेकिन उनका व्यक्तित्व और दर्शन इससे कहीं अधिक विशाल है। 

फिल्म के संगीत और स्वदेश के गीत का जिक्र
जब जावेद अख्तर से यह सवाल किया गया कि उनके लिखे गीतों के बोल आज भी लोगों के दिलों में उतर जाते हैं, जबकि नई रामायण का संगीत वैसा गहरा प्रभाव छोड़ने में उतना सफल नहीं दिख रहा, तो उन्होंने अपने चिर-परिचित बेबाक अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, इसकी एक सीधी-सी वजह है कि मैं एक अच्छा लेखक हूं। बात की शुरुआत यहीं से करते हैं। इसलिए मेरी लिखी पंक्तियां लोगों के दिलों को छू जाती हैं। गौरतलब है कि जावेद अख्तर द्वारा फिल्म स्वदेश के लिए लिखा गया भजन पल पल है भारी आज भी बेहद लोकप्रिय है, जिसकी पंक्ति मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में हैं भारतीय सिनेमा के यादगार बोलों में शुमार है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
उत्तराखण्डः न्याय की गुहार लेकर मातृ सदन पहुंचे अंकिता भंडारी के माता-पिता! पुलकित आर्य के पिता के नार्को टेस्ट की उठाई मांग

उत्तराखण्डः न्याय की गुहार लेकर मातृ सदन पहुंचे अंकिता भंडारी के माता-पिता! पुलकित आर्य के पिता के नार्को टेस्ट की उठाई मांग

🕒 2026-11-18 09:28:52पढ़ें →
उत्तराखण्डः आधे घंटे में दो बार डोली चमोली की धरती! मणिपुर से लेकर तिब्बत और अफगानिस्तान तक महसूस हुए भूकंप के झटके

उत्तराखण्डः आधे घंटे में दो बार डोली चमोली की धरती! मणिपुर से लेकर तिब्बत और अफगानिस्तान तक महसूस हुए भूकंप के झटके

🕒 2026-11-18 06:38:45पढ़ें →
उत्तराखण्डः बागेश्वर में शंभू नदी की झील में मगरमच्छ जैसा जीव दिखने से दहशत! पानी में हलचल देख ग्रामीणों में डर, मौके पर जायेगी विभागीय टीम

उत्तराखण्डः बागेश्वर में शंभू नदी की झील में मगरमच्छ जैसा जीव दिखने से दहशत! पानी में हलचल देख ग्रामीणों में डर, मौके पर जायेगी विभागीय टीम

🕒 2026-11-18 06:19:31पढ़ें →
BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार

BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार

🕒 2026-11-18 04:58:47पढ़ें →
उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ

उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ

🕒 2026-11-17 14:20:25पढ़ें →