श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराया है। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और CRPF की संयुक्त टीमों द्वारा यह ऑपरेशन चलाया गया। कुलगाम के एसएसपी अनायत अली ने ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि आतंकी लतीफ भट रात करीब 2:45 बजे एक स्थानीय मस्जिद में दाखिल हुआ और वहां से सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। धार्मिक स्थल को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए सुरक्षाबलों ने मस्जिद के भीतर घुसकर कार्रवाई करने से परहेज किया। इसके बजाय, सुरक्षा एजेंसियों ने संयम बरतते हुए उसे आत्मसमर्पण करने के कई मौके दिए। एसएसपी ने खुलासा किया कि उन्होंने खुद आतंकी से लंबी वीडियो कॉल पर बात कर उसे हथियार डालने के लिए समझाया और भरोसा दिलाया कि सरेंडर करने पर उसकी जान बख्श दी जाएगी। हालांकि, लतीफ ने इस पेशकश को ठुकराते हुए कहा कि उसके साथ अल्लाह के सिवा कोई नहीं है। आत्मसमर्पण से इनकार करने के बाद सुरक्षाबलों ने उसे बाहर निकालने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। जैसे ही वह मस्जिद से बाहर निकला, जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, लतीफ भट 18 नवंबर 2025 को लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था। वह स्व-कट्टरपंथ की राह पर चल पड़ा था और सीमा पार बैठे आकाओं के इशारे पर घाटी की शांति, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहा था। लतीफ 11 नवंबर को कुलगाम के मीर बाजार के पास CRPF चौकी पर हुए आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता भी था, जिसमें तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे। उसकी मौत को आतंकी नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-18 04:58:47
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराया है।

BIG BREAKING: लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर! मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड, आत्मसमर्पण से किया था इनकार (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराया है।
- भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और CRPF की संयुक्त टीमों द्वारा यह ऑपरेशन चलाया गया।
- कुलगाम के एसएसपी अनायत अली ने ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि आतंकी लतीफ भट रात करीब 2:45 बजे एक स्थानीय मस्जिद में दाखिल हुआ और वहां से सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
उत्तराखंड:हिमालयी शहरों की चुनौतियों पर देहरादून में मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया पर्वत मंथन कॉन्क्लेव का शुभारंभ
🕒 2026-11-17 14:20:25पढ़ें →

खत्म हुआ 'थाला' युग: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा! 6 करोड़ से 201 करोड़ की कमाई और 5 ट्रॉफियों के साथ रचा इतिहास, अब तराशेंगे युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी
🕒 2026-11-17 12:32:09पढ़ें →

पंतनगर विवि पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन! कृषि नवाचार और शोध मॉडलों का किया बारीकी से निरीक्षण
🕒 2026-11-17 12:19:30पढ़ें →

उत्तराखण्डः तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त! जिलाधिकारी को छह माह के भीतर अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश
🕒 2026-11-17 12:10:26पढ़ें →

हल्द्वानीः सब्जी बेचने की आड़ में चल रहा था नशे का काला कारोबार! पुलिस और एसओजी ने पकड़ा तस्कर, 64.80 लाख रुपये की स्मैक बरामद
🕒 2026-11-17 12:05:07पढ़ें →
