ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

मुंबई में फिर बम धमाकों की धमकी से हड़कंप: अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' से मेयर ऑफिस और एयरपोर्ट तक निशाने पर,ईमेल में 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' का जिक्र, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

🕒 Last Updated:2026-11-12 11:11:58
Prefer us on
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक बार फिर बम धमाकों से दहलाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पूरे शहर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
मुंबई में फिर बम धमाकों की धमकी से हड़कंप: अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' से मेयर ऑफिस और एयरपोर्ट तक निशाने पर,ईमेल में 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' का जिक्र, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मुंबई में फिर बम धमाकों की धमकी से हड़कंप: अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' से मेयर ऑफिस और एयरपोर्ट तक निशाने पर,ईमेल में 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' का जिक्र, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक बार फिर बम धमाकों से दहलाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पूरे शहर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
  • मुंबई में एक बार फिर बम धमाकों की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
  • इस बार धमकी भरे ईमेल में बैंकों और हवाई अड्डे के साथ नगर निगम के मेयर कार्यालय, अदालत, महालक्ष्मी रेसकोर्स और फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘जलसा’ को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक बार फिर बम धमाकों से दहलाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पूरे शहर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। गुरुवार सुबह 10:52 बजे भेजे गए इस सनसनीखेज ईमेल में न केवल महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों, बैंकों और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई है, बल्कि महानायक अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'जलसा' और गायक दिलजीत दोसांझ के आगामी कार्यक्रमों पर भी हमले की चेतावनी दी गई है।

 मुंबई में एक बार फिर बम धमाकों की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इस बार धमकी भरे ईमेल में बैंकों और हवाई अड्डे के साथ नगर निगम के मेयर कार्यालय, अदालत, महालक्ष्मी रेसकोर्स और फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘जलसा’ को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल में गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया गया है। सूचना मिलते ही संबंधित स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाकर जांच अभियान चलाया गया। हालांकि, शुरुआती जांच में कहीं भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार, 12 नवंबर को सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर भेजा गया धमकी भरा ईमेल पंजाब नेशनल बैंक के मुंबई जोनल कार्यालय, कफ परेड स्थित स्थानीय अपराध शाखा और दक्षिण मुंबई के जवेरी बाजार स्थित बैंक शाखा को मिला। ईमेल में अलग-अलग स्थानों पर धमाकों के लिए समय भी निर्धारित किए गए थे। बैंक में दोपहर 1 बजकर 11 मिनट, अदालत में 2 बजकर 11 मिनट और मेयर कार्यालय में 3 बजकर 11 मिनट पर हमले की चेतावनी दी गई। वहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रात 9 बजकर 11 मिनट का समय लिखा गया। धमकी भरे संदेश पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से हस्ताक्षर किए गए थे। इसमें कुछ व्यक्तियों के नाम भी लिखे गए हैं। हालांकि, कथित संगठन और ईमेल भेजने वाले के बीच किसी वास्तविक संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। ईमेल में अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ और उनकी कार पर कार बम से हमले की धमकी दी गई। दिलजीत दोसांझ के आगामी कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने की चेतावनी भी दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान, धमकी की विश्वसनीयता और संभावित खतरे की जांच में जुटी हैं।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

देहरादून में रईसजादों की स्टंट बाजी और कार रेस का खौफनाक अंजाम: एफआरआई के पास फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार 

देहरादून में रईसजादों की स्टंट बाजी और कार रेस का खौफनाक अंजाम: एफआरआई के पास फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार 

🕒 2026-11-12 11:33:45
उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा एक्शन: लालढांग रेंज से पांच हाथी दांत गायब होने के मामले में दो रेंजर निलंबित,विभागीय स्टोर की सुरक्षा और कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा एक्शन: लालढांग रेंज से पांच हाथी दांत गायब होने के मामले में दो रेंजर निलंबित,विभागीय स्टोर की सुरक्षा और कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

🕒 2026-11-12 11:28:34
कोलकाता एयरपोर्ट पर एअर इंडिया विमान को हाईजैक करने की धमकी: टॉयलेट में मिला नोट, मुंबई जा रही फ्लाइट की सघन तलाशी

कोलकाता एयरपोर्ट पर एअर इंडिया विमान को हाईजैक करने की धमकी: टॉयलेट में मिला नोट, मुंबई जा रही फ्लाइट की सघन तलाशी

🕒 2026-11-11 08:19:20
हरिद्वार में पुलिस और गो-तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़: जवाबी कार्रवाई में 15 हजार का इनामी घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

हरिद्वार में पुलिस और गो-तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़: जवाबी कार्रवाई में 15 हजार का इनामी घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

🕒 2026-11-11 08:00:07
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी में एसआईटी ने दबोचा,नेपाल भागने की थी तैयारी

उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी में एसआईटी ने दबोचा,नेपाल भागने की थी तैयारी

🕒 2026-11-07 08:59:22