ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

देहरादून में रईसजादों की स्टंट बाजी और कार रेस का खौफनाक अंजाम: एफआरआई के पास फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार 

🕒 Last Updated:2026-11-12 11:33:45
Prefer us on
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बेलगाम रफ्तार और रईसजादों की सनक ने एक बार फिर एक निर्दोष की जान ले ली है। वसंत विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्रतिष्ठित वन अनुसंधान संस्थान के पास देर रात दो लग्जरी गाड़ियों-फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो-के बीच लगाई जा रही खतरनाक रेस के दौ...
देहरादून में रईसजादों की स्टंट बाजी और कार रेस का खौफनाक अंजाम: एफआरआई के पास फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार 

देहरादून में रईसजादों की स्टंट बाजी और कार रेस का खौफनाक अंजाम: एफआरआई के पास फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार  (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बेलगाम रफ्तार और रईसजादों की सनक ने एक बार फिर एक निर्दोष की जान ले ली है।
  • वसंत विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्रतिष्ठित वन अनुसंधान संस्थान के पास देर रात दो लग्जरी गाड़ियों-फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो-के बीच लगाई जा रही खतरनाक रेस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ।
  • इस खौफनाक हादसे में सड़क पर साइकिल से नाइट गश्त कर रहे 55 वर्षीय एक ईमानदार सिक्योरिटी गार्ड की कुचलकर मौत हो गई।

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बेलगाम रफ्तार और रईसजादों की सनक ने एक बार फिर एक निर्दोष की जान ले ली है। वसंत विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्रतिष्ठित वन अनुसंधान संस्थान के पास देर रात दो लग्जरी गाड़ियों-फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो-के बीच लगाई जा रही खतरनाक रेस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस खौफनाक हादसे में सड़क पर साइकिल से नाइट गश्त कर रहे 55 वर्षीय एक ईमानदार सिक्योरिटी गार्ड की कुचलकर मौत हो गई। इस घटना ने शहर की सड़कों पर रात के वक्त बेकाबू होते वाहन चालकों और बिगड़ैल संस्कृति पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सड़क पर रफ्तार का जुनून जब लापरवाही और दिखावे की हद पार कर जाता है तो उसकी कीमत किसी निर्दोष को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात ऐसा ही दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां दो लग्जरी कारों के बीच कथित रेस ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने साइकिल से गश्त कर रहे सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कॉर्पियो कार उन्हें कुचलते हुए निकल गई। हादसे में 55 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड विनोद मल्ल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मीठीबेरी निवासी विनोद मल्ल पिछले करीब तीन वर्षों से एलायंस सिक्योरिटी में गार्ड के पद पर कार्यरत थे। बुधवार यानी 11 नवंबर की रात करीब 11 बजे वह रोजाना की तरह अपनी रात्रि ड्यूटी पर निकले थे। एफआरआई के पास वसंत विहार थाना क्षेत्र में वह साइकिल से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई फॉर्च्यूनर ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विनोद सड़क पर गिर पड़े। इससे पहले कि वह संभल पाते, पीछे से आ रही स्कॉर्पियो कार उनके ऊपर चढ़ गई। गंभीर रूप से कुचले जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दोनों कारों के बीच सड़क पर रेस लगी हुई थी। हालांकि, इस पहलू की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना ने शहर में तेज रफ्तार और सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन दौड़ाने वालों की मनमानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ लग्जरी गाड़ियों में सवार लोगों के लिए रफ्तार कथित तौर पर मनोरंजन का जरिया बनी हुई थी, वहीं दूसरी तरफ अपनी जिम्मेदारी निभा रहा एक मेहनतकश व्यक्ति जिंदगी की जंग हार गया। विनोद मल्ल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। परिवार के लिए यह हादसा ऐसा गहरा सदमा बनकर आया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। रोजी-रोटी के लिए रात में ड्यूटी करने निकले विनोद को क्या पता था कि सड़क पर किसी दूसरे की लापरवाही उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही वसंत विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 12 नवंबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के साले ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसके आधार पर अज्ञात कार चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसपी सिटी शेखर सुयाल के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहरवासियों ने तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। सवाल यह है कि आखिर कब तक सड़कों पर दूसरों की जान जोखिम में डालकर रफ्तार का शौक पूरा करने वालों की कीमत निर्दोष लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी?

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा एक्शन: लालढांग रेंज से पांच हाथी दांत गायब होने के मामले में दो रेंजर निलंबित,विभागीय स्टोर की सुरक्षा और कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा एक्शन: लालढांग रेंज से पांच हाथी दांत गायब होने के मामले में दो रेंजर निलंबित,विभागीय स्टोर की सुरक्षा और कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

🕒 2026-11-12 11:28:34
मुंबई में फिर बम धमाकों की धमकी से हड़कंप: अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' से मेयर ऑफिस और एयरपोर्ट तक निशाने पर,ईमेल में 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' का जिक्र, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मुंबई में फिर बम धमाकों की धमकी से हड़कंप: अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' से मेयर ऑफिस और एयरपोर्ट तक निशाने पर,ईमेल में 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' का जिक्र, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

🕒 2026-11-12 11:11:58
कोलकाता एयरपोर्ट पर एअर इंडिया विमान को हाईजैक करने की धमकी: टॉयलेट में मिला नोट, मुंबई जा रही फ्लाइट की सघन तलाशी

कोलकाता एयरपोर्ट पर एअर इंडिया विमान को हाईजैक करने की धमकी: टॉयलेट में मिला नोट, मुंबई जा रही फ्लाइट की सघन तलाशी

🕒 2026-11-11 08:19:20
हरिद्वार में पुलिस और गो-तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़: जवाबी कार्रवाई में 15 हजार का इनामी घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

हरिद्वार में पुलिस और गो-तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़: जवाबी कार्रवाई में 15 हजार का इनामी घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

🕒 2026-11-11 08:00:07
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी में एसआईटी ने दबोचा,नेपाल भागने की थी तैयारी

उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी में एसआईटी ने दबोचा,नेपाल भागने की थी तैयारी

🕒 2026-11-07 08:59:22
देहरादून में रईसजादों की स्टंट बाजी और कार रेस का खौफनाक अंजाम: एफआरआई के पास फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार  | आवाज़ 24x7