चौंकाने वाला खुलासाः IAS अधिकारी के घर में चल रहा था सेक्स रैकेट! छापेमारी में आपत्तिजनक हालत में मिलीं महिलाएं, संदिग्ध आवाजाही ने खोला राज़

Shocking revelation: A sex racket was operating in the home of an IAS officer! A raid revealed women in compromising positions, and suspicious movements revealed the secret.

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां कीडगंज स्थित एक महिला आईएएस अधिकारी के आवास पर सेक्स रैकेट चलता हुआ पाया गया। छापेमारी के दौरान कुछ महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक हालात में मिले। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच-पड़ताल में पता चला कि तीन महीने पहले सर्वेश द्विवेदी नामक व्यक्ति ने परिवार के साथ रहने का वादा कर 15 हजार रुपये प्रति माह पर यह मकान किराए पर लिया था। जब मोहल्ले वालों को संदिग्ध गतिविधियों और देर रात युवक-युवतियों के आने-जाने पर शक हुआ, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस टीम ने जब दबिश दी, तो अलग-अलग कमरों से चार लड़कियां और सरगना सहित पांच लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया गया। सर्वेश द्विवेदी ने महिला अधिकारी को गुमराह करने के लिए शुरुआत में अपने परिवार को इस मकान में रखा था। कुछ समय बाद उसने परिवार को अतरसुइया स्थित पुराने घर भेज दिया और यहां अनैतिक कार्य शुरू कर दिए। उसने एग्रीमेंट में फैमिली के साथ रहने की बात कही थी, लेकिन जल्द ही यह स्थान देह व्यापार का अड्डा बन गया। पुलिस छापेमारी के दौरान पकड़ी गई लड़कियों में से एक पश्चिम बंगाल और दूसरी वाराणसी की रहने वाली है, जबकि दो अन्य लड़कियां प्रयागराज की ही हैं। पकड़े गए चारों युवक भी स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।

सरगना सर्वेश द्विवेदी घर के बाहर निगरानी कर रहा था ताकि किसी को भनक न लगे, लेकिन पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। कीडगंज के स्थानीय निवासियों ने बताया कि घर में लगातार अजनबियों की आवाजाही से माहौल खराब हो रहा था। पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद टीम ने जबरन प्रवेश कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।