ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

सनसनीखेज वारदातः महिला की बेरहमी से हत्या, सिर काटकर फ्रिज में रखा! घर से दुर्गंध आने के बाद खुला राज, पति की भूमिका पर शक

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-09-07 14:02:42
Prefer us on
गुवाहाटी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां हाटीगांव इलाके के बसिष्ठपुर बाइलेन में एक महिला की बेहद बेरहमी से हत्या की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
सनसनीखेज वारदातः महिला की बेरहमी से हत्या, सिर काटकर फ्रिज में रखा! घर से दुर्गंध आने के बाद खुला राज, पति की भूमिका पर शक

सनसनीखेज वारदातः महिला की बेरहमी से हत्या, सिर काटकर फ्रिज में रखा! घर से दुर्गंध आने के बाद खुला राज, पति की भूमिका पर शक (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • गुवाहाटी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां हाटीगांव इलाके के बसिष्ठपुर बाइलेन में एक महिला की बेहद बेरहमी से हत्या की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
  • मृतका की पहचान नूनमती की रहने वाली रिया तालुकदार के रूप में हुई है।
  • पुलिस को आशंका है कि उसके पति रामानुजन गोस्वामी ने ही उसकी हत्या की है।
  • रामानुजन का पैतृक घर गौरीपुर में बताया जा रहा है।

नई दिल्ली। गुवाहाटी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां हाटीगांव इलाके के बसिष्ठपुर बाइलेन में एक महिला की बेहद बेरहमी से हत्या की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। मृतका की पहचान नूनमती की रहने वाली रिया तालुकदार के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि उसके पति रामानुजन गोस्वामी ने ही उसकी हत्या की है। रामानुजन का पैतृक घर गौरीपुर में बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थी। उसके माता-पिता नहीं थे और परिवार में उसका केवल एक भाई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोमवार को रिया और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। इसके बाद रामानुजन रात करीब 8 बजे घर से निकल गया था। मामला तब सामने आया जब पड़ोसियों को मंगलवार को घर से तेज दुर्गंध आने लगी। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली तो महिला की हत्या की भयावह जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई थी। आरोप है कि हत्या के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया और उसे काले पॉलीथीन बैग में रखकर फ्रिज के अंदर छिपा दिया गया। इतना ही नहीं, महिला की उंगलियां भी काटे जाने की बात सामने आई है। पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि हत्या शव बरामद होने से करीब 24 से 48 घंटे पहले की गई होगी। फिलहाल हत्या की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पति की भूमिका समेत मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के पीछे आखिर क्या वजह थी। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया है। पुलिस संदिग्ध पति की तलाश और घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हत्या को लेकर और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखण्डः रुद्रपुर रोडवेज पर चाय की दुकान के सामने खूनी विवाद! सिर पर पत्थर से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः रुद्रपुर रोडवेज पर चाय की दुकान के सामने खूनी विवाद! सिर पर पत्थर से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-11-01 11:51:10
सनसनीखेजः जयपुर में एक ही परिवार की चार महिलाओं की हत्या! घर के अलग-अलग कमरों में मिले मां और तीन बेटियों के शव, पति फरार

सनसनीखेजः जयपुर में एक ही परिवार की चार महिलाओं की हत्या! घर के अलग-अलग कमरों में मिले मां और तीन बेटियों के शव, पति फरार

🕒 2026-09-11 18:32:45
सनसनीखेजः ग्रेटर नोएडा में 6 साल की मासूम की हत्या! रात में घर से हुई थी लापता, सीसीटीवी फुटेज में बोरी लेकर जाता दिखा संदिग्ध

सनसनीखेजः ग्रेटर नोएडा में 6 साल की मासूम की हत्या! रात में घर से हुई थी लापता, सीसीटीवी फुटेज में बोरी लेकर जाता दिखा संदिग्ध

🕒 2026-08-29 17:03:35
साहब... कार में मेरी पत्नी की लाश है! शव और तीन मासूम बच्चों के साथ थाने पहुंचा पति, सुनकर सन्न रह गए पुलिसकर्मी

साहब... कार में मेरी पत्नी की लाश है! शव और तीन मासूम बच्चों के साथ थाने पहुंचा पति, सुनकर सन्न रह गए पुलिसकर्मी

🕒 2026-07-14 22:08:22
श्रीगंगानगर रेप केसः सोशल मीडिया पर मासूम की फोटो भेजकर ग्राहकों से होता था सौदा, फर्जी वीडियो और अफवाहों पर पुलिस की नजर, आरोपियों की पैरवी नहीं करेंगे वकील

श्रीगंगानगर रेप केसः सोशल मीडिया पर मासूम की फोटो भेजकर ग्राहकों से होता था सौदा, फर्जी वीडियो और अफवाहों पर पुलिस की नजर, आरोपियों की पैरवी नहीं करेंगे वकील

🕒 2026-07-10 19:02:53