शर्मनाक: सड़क पर महिलाओं ने की अश्लील हरकत! शर्म से झुकीं लोगों की नजरें, पुलिस ने किया गिरफ्तार

धर्मनगरी हरिद्वार के रेलवे स्टेशन के आसपास राहगीरों को अश्लील इशारे कर रही छह महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
सड़क पर चल रहे लोगों को अश्लील इशारे कर रोकने के आरोप पर छह महिलाओं पर पुलिस का एक्शन हुआ है। महिलाओं को कोतवाली लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है ये महिलाएं सेक्स रैकेट से जुड़ीं हुई हैं। यह हैरान करने वाला मामला हरिद्वार जिले के रुड़की में सामने आया है।
रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली की पुलिस ने रविवार को सड़कों पर खड़ी होकर लोगों को अश्लील इशारे करने वाली छह महिलाओं को पकड़ा है। आईआईटी गेट से बस स्टैंड के बीच इससे पहले भी इस तरह की हरकत करने पर महिलाओं पर कार्रवाई हो चुकी है रुडकी टाकिज से लेकर आईआईटी गेट और बस स्टैंड तक कई महिलाएं सुबह से लेकर शाम तक पैदल घूमती रहती है। आरोप है कि यह महिलाएं सड़क से आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे करके रोकती है। इसके बाद उनके वाहन में बैठकर निकल जाती है। कई बार लोगों ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि महिलाएं देह कारोबार के धंधे में संलिप्त है। कोतवाली प्रभारी कुश मिश्रा ने बताया कि इन महिलाओं से शक के आधार पर फिलहाल पूछताछ की जा रही है।