भारत नेपाल सीमा पर सर्वश्रेष्ट सीमा चौकी का चयन! SSB 42वीं वाहिनी की सीमा चौकी रुपैडिहा को मिला दूसरा स्थान, कार्मिकों को दिया गया गैलेंट्री अवार्ड

Selection of the best border post on India Nepal border! Border post Rupaidiha of SSB 42nd Corps got second place, Gallantry Award given to personnel.

बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल को लगातार तीसरी बार सर्वश्रेष्ट वाहिनी का ख़िताब मिला है। वहीं  बल के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर बल मुख्यालय द्वारा बल की प्रचालन एवं अहम विभिन्न गतिविधियों के आंकलन के आधार पर भारत नेपाल सीमा पर सर्वश्रेष्ट सीमा चौकी की चयन श्रेणी में एसएसबी 42वीं वाहिनी की सीमा चौकी रुपैडिहा को बल में द्वितीय स्थान से नवाजा। बल के 61वीं वर्षगाँठ समारोह के अवसर पर सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान बल के वीर जवानों द्वारा सलामी, मार्च, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न साहसिक करतबों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि को बल के गौरवशाली 61 वर्षो के इतिहास के बारे में बताया गया। बता दें कि सशस्त्र सीमा बल पहला सीमा रक्षक बल है जिसने महिलाओं की भर्ती की, तथा महिलाएं विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में पुरुषों से कंधे से कन्धा मिलाकर ड्यूटी का निर्वहन कर रही हैं।
बल के 61वीं वर्षगाँठ समारोह के अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा 42वीं वाहिनी के निरीक्षिक सामान्य कुमार ऋतुराज को उनके साहसिक एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ बगहा मुठभेड़ में 04 नक्सलियों को मार गिराने हेतु गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया । इसके अतिरिक्त 42वीं वाहिनी में तैनाती के दौरांन आरक्षी/सामान्य विजय कुमार जो आन्तरिक सुरक्षा ड्यूटी हेतु जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। विगत 21 अक्टूबर 2018 को पोस्ट ड्यूटी के दौरान पुलवामा में आंतकियों की गोली सर में लगने से शहीद हो गए थे उन्हें भी मरणोपरांत गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया, जिसे उनकी अर्धांगिनी ने ग्रहण किया।