Aug 27, 2026 Login

राहुल गांधी के दावे की मिस्ट्री गर्ल! सोशल मीडिया पर मचा घमासान तो हैरान रह गई लारिसा, बोलीं- साफ तौर पर बता दूं...

Rahul Gandhi's claim about the mystery girl sparked a social media uproar, leaving Larissa stunned and saying, "Let me be clear..."

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को चुनाव आयोग और बीजेपी पर फिर से वोट चोरी के आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने ब्राजील की एक महिला की तस्वीर दिखाते हुए दावा किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में उसकी तस्वीर का 22 बार इस्तेमाल हुआ है। राहुल गांधी ने इसे भी वोट चोरी के प्रयासों का हिस्सा बताया। राहुल गांधी द्वारा अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस महिला का जिक्र किया गया, उसका नाम लारिसा है। अचानक इंटरनेट पर सुर्खियों में आने पर लारिसा ने हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि यह तस्वीर उनके शुरुआती मॉडलिंग दिनों की पुरानी स्टॉक फोटो है। लारिसा ने कहा कि अब वह मॉडल नहीं हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो के जरिए लारिसा ने कहा कि मेरा भारत की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। मेरी फोटो एक स्टॉक इमेज प्लेटफॉर्म से खरीदी गई है और इसे मेरी जानकारी या सहमति के बिना इस्तेमाल किया गया। वो मैं नहीं हूं, मैं तो कभी भारत गई भी नहीं। उन्होंने आगे कहा कि मैं एक ब्राजीली डिजिटल इंफ्लुएंसर और हेयरड्रेसर हूं, और मुझे भारतीय लोग बहुत पसंद हैं। लारिसा ने बताया कि इमेज वायरल होने के बाद अचानक से उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। बहुत सारे लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। उन्होंने वीडियो में कहा कि मेरे इंंस्टाग्राम पर स्वागत है मेरे इंडियन फॉलोअर्स! मेरे बहुत से भारतीय फॉलोअर्स बढ़ गए हैं। लोग मेरी तस्वीरों पर ऐसे कमेंट कर रहे हैं, जैसे मैं ही चुनी गई हूं! साफ तौर पर बता दूं, वो मैं नहीं थी, सिर्फ मेरी फोटो इस्तेमाल की गई थी। लारिसा ने आगे कहा कि लेकिन मैं सच में उन सभी भारतीयों की बहुत सराहना करती हूं जो मेरी स्टोरीज देख रहे हैं, उन्हें भारतीय मीडिया के साथ शेयर कर रहे हैं और उनका अनुवाद कर रहे हैं। मुझे आपकी भाषा नहीं आती, लेकिन मैं दिल से आभारी हूं। लारिसा ने यह भी कहा कि वह भारतीय जैसी नहीं लगती हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता था कि मैं मैक्सिकन जैसी दिखती हूं।