निकाय चुनावः भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र! पार्टी मुख्यालय पहुंचे सीएम धामी, बोले- ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी जनता

देहरादून। उत्तराखण्ड में जोर-शोर के साथ निकाय चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। भाजपा और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दलों से जुड़े प्रत्याशी, पदाधिकारी और कार्यकर्ता दमखम के साथ मैदान में उतरकर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। इस बीच आज भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी मुख्यालय में संकल्पपत्र को सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि उत्तरायण हो गया है। ऐसे में शुभ काम होने शुरू हो गए हैं। सबसे पहले हम यूसीसी लागू करने जा रहे हैं। 28 जनवरी को पीएम मोदी राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करेंगे। वहीं 23 जनवरी को नगर निगम के चुनाव होंगे। हमें पूरा विश्वास है कि प्रदेश की जनता डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी। बता दें कि संकल्पपत्र में एक प्रदेश स्तर का संकल्पपत्र है। वहीं 11 निगमों के लिए अलग-अलग संकल्पपत्र हैं।