चारधाम यात्रा में मित्र पुलिस हो रही तारीफ! श्रद्दालुओं ने शेयर किये एक्सपीरियंस

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। चारधाम यात्रा में देश दुनिया से श्रद्दालु पहुंचते हैं। ऐसे में किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकार ने खास इंतजामात किये हैंजगह जगह पर पुलिस की तैानाती की गई है। यात्रियों की सहूलियतों के लिए शेल्टरर्स बनाये गये हैं। रास्तों पर भी पुलिस के जवानों की तैनाती है।
चारधाम यात्रा में की गई पुलिस तैयारियों की जमकर तारीफ हो रही है। श्रद्दालु हर दिन इससे जुड़े अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं। जिसे अलग अलग जनपदों की पुलिस अपने सोशल मीडिया हेंडल्स के जरिये देश दुनिया तक पहुंचा रही है। बात अगर चमोली पुलिस की करें तो उसके कंधों पर अभी बदरीनाथ यात्रा की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही माणा गांव तक पहुंचने वाले पर्यटकों की जिम्मेदारी भी चमोली पुलिस की है। जिसे वह बखूबी निभा रहे हैं। इसकी तस्दीक कर्नाटक से आये श्रद्धलुओं ने की। इन श्रद्धालुओं ने चमोली पुलिस की जमकर तारीफ की। चारधाम यात्रा अपने चरम पर है और इस दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास रंग ला रहे हैं। इसके साथ ही कोलंबियाई पर्यटक भी पुलिस के प्रयासों के जमकर सराहना की। कोलंबियाई पर्यटक माणा घूमने पहुंची थी। जिसे यहां एकदम सुरक्षित लगा। इसके बाद उन्होंने अपने अनुभव शेयर करते हुए उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा की। बता दें उत्तराखंड चारधाम यात्रा का आकंड़ा अभी तक साढ़े पांच लाख के पार पहुंच तुका है। रविवार को 55 हजार भक्तों ने चारोधामों में दर्शन किये। हर बीतते दिन के साथ ये संख्या बढ़ती जा रही है।