Oct 07, 2026 Login
Awaaz24x7-government

महाकुंभ हादसाः भगदड़ में उत्तराखंड की एक महिला की मौत! बेटे-बहू के साथ गई थी प्रयागराज, परिजनों में मचा कोहराम

 Maha Kumbh Incident: A woman from Uttarakhand died in the stampede! Had gone to Prayagraj with son and daughter-in-law, created chaos among family members

रुद्रपुर/प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों के हताहत होने की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं इस हादसे में उत्तराखण्ड के ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा निवासी एक महिला की भी दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किच्छा से सोमवार रात को महाकुंभ के लिए तीन बसें रवाना हुई। इन्हीं बस में सवार एक एक महिला की बीती रात प्रयागराज में मची भगदड़ में कुचल जाने से मौत हो गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने बेटे और बहू के साथ कुंभ स्नान के लिए गई थी, जब भगदड़ मची तो महिला अपने बेटे और बहु से अलग हो गई। जिसका शव आज सुबह बरामद हुआ है। फिलहाल प्रशासन ने अभी महिला का शव परिजनों को नहीं सौंपा है। जानकारी के अनुसार 57 वर्षीय गुड्डी देवी निवासी वार्ड 3 किशोर अस्पताल के पास सोमवार रात बस में सवार होकर प्रयागराज रवाना हुई थी।  महिला भगदड़ के दौरान अपने बेटे और बहू से बिछड़ गई। आज सुबह छह बजे उनका शव मिला। इस घटना के मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।