ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

फैक्ट चैक:जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की ये लिस्ट सोशल मीडिया में हो रही है वायरल,लिस्ट असली है या नकली? लिंक में पढ़े आखिर क्या है ये पूरा माजरा

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-04-25 21:08:32
Prefer us on
जम्मू कश्मीर के पहलगाम के हुए आतंकवादी हमले के बाद अब तमाम तरह की भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रही है ,इन्हीं भ्रामक पोस्ट में एक पोस्ट शामिल है जिसमें दावा किया जा रहा है कि पहलगाम हमले में 26 मृतकों की असल सूची है ये और इसमें 15 मुस्लिम भी शामिल हैं।
फैक्ट चैक:जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की ये लिस्ट सोशल मीडिया में हो रही है वायरल,लिस्ट असली है या नकली? लिंक में पढ़े आखिर क्या है ये पूरा माजरा

फैक्ट चैक:जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की ये लिस्ट सोशल मीडिया में हो रही है वायरल,लिस्ट असली है या नकली? लिंक में पढ़े आखिर क्या है ये पूरा माजरा (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • जम्मू कश्मीर के पहलगाम के हुए आतंकवादी हमले के बाद अब तमाम तरह की भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रही है ,इन्हीं भ्रामक पोस्ट में एक पोस्ट शामिल है जिसमें दावा किया जा रहा है कि पहलगाम हमले में 26 मृतकों की असल सूची है ये और इसमें 15 मुस्लिम भी शामिल हैं।
  • इस पोस्ट के साथ ये भी लिखा जा रहा है कि हिंदू मुस्लिम का नरेटिव सेट करना बंद कीजिए देखिए पहलगाम में मृतकों में सिर्फ हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम भी थे।
  • इस लिस्ट को जब हमने अपने फैक्ट चेक डेस्क में बारीकी से जांचा तो जांच में पाया कि वायरल पोस्ट में शामिल सूची पूरी तरह से फर्जी है।पहलगाम आतंकवादी हमले में  26 लोगों की मौत हुई है, लेकिन वायरल पोस्ट में मौजूद सूची वाले नाम मृतकों की असली लिस्ट से मेल नहीं खाते हैं।
  • हालांकि असली लिस्ट में एक मुस्लिम व्यक्ति शामिल ज़रूर था, लेकिन 15 मुस्लिमों के मरने की पोस्ट भ्रामक है और पूरी तरह फर्जी है।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम के हुए आतंकवादी हमले के बाद अब तमाम तरह की भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रही है ,इन्हीं भ्रामक पोस्ट में एक पोस्ट शामिल है जिसमें दावा किया जा रहा है कि पहलगाम हमले में 26 मृतकों की असल सूची है ये और इसमें 15 मुस्लिम भी शामिल हैं। इस पोस्ट के साथ ये भी लिखा जा रहा है कि हिंदू मुस्लिम का नरेटिव सेट करना बंद कीजिए देखिए पहलगाम में मृतकों में सिर्फ हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम भी थे।


इस लिस्ट को जब हमने अपने फैक्ट चेक डेस्क में बारीकी से जांचा तो जांच में पाया कि वायरल पोस्ट में शामिल सूची पूरी तरह से फर्जी है।पहलगाम आतंकवादी हमले में  26 लोगों की मौत हुई है, लेकिन वायरल पोस्ट में मौजूद सूची वाले नाम मृतकों की असली लिस्ट से मेल नहीं खाते हैं। हालांकि असली लिस्ट में एक मुस्लिम व्यक्ति शामिल ज़रूर था, लेकिन 15 मुस्लिमों के मरने की पोस्ट भ्रामक है और पूरी तरह फर्जी है।

 

वायरल पोस्ट में लिखा हुआ है, “पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों की पूरी सूची इंडिया टीवी के सौजन्य से प्रस्तुत है. मृतकों में 15 मुसलमान”. आगे लिखा हुआ है, “1- मोहम्मद आसिफ यू.पी, 2- अनीस कुरैशी उ.प्, 3- फैजल खान दिल्ली, 4- सलीम बेग राजस्थान, 5-अनिल राय बिहार, 6- रमेश यादव उ.प्र., 7- प्रदीप मिश्रा यूपी, 8- आरिफ कुरैशी उ.प्र., 9- प्रवीण ठाकुर हरियाणा, 10- जमील अहमद पंजाब, 11- सुरेश कुमार दिल्ली, 12- मोहसिन शेख महाराष्ट्र, 13-अफजाल अंसारी बिहार, 14- मंजू शर्मा राजस्थान, 15- दीपक वर्मा यूपी, 16- नाजिम खान उ.प्र., 17- सुनील गुप्ता बिहार, 18- असलम मिर्ज़ा गुजरात, 19- राकेश यादव सांसद, 20- शरीफ शेख महाराष्ट्र, 21- शाहिद हुसैन दिल्ली, 22- रियाज अहमद जम्मू, 23- मीनाक्षी त्रिपाठी उ.प्र., 24 – सलीम खान उ.प्र., 25 – नीरज वर्मा हरियाणा, 26- इरशाद खान दिल्ली.”

आगे लिखा हुआ है, “26 मृतकों में से 15 मुसलमान हैं, जो मीडिया की उस छवि को उजागर करता है जो पिछले दिनों से चिल्ला रहा था कि हत्या से पहले नाम पूछे गए और फिर हत्या कर दी गई. सरकार को इन फर्जी समाचार चैनलों पर ध्यान देना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए।

पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की असली लिस्ट बताकर वायरल हुए दावे की पड़ताल के लिए आवाज़ इंडिया के फैक्ट चैक डेस्क ने सबसे पहले प्रशासन द्वारा जारी की गई लिस्ट को खंगाल,उनकी लिस्ट में भी 26 नाम मिले, लेकिन इनमें मौजूद मृतकों के नाम वायरल लिस्ट से मेल नहीं खा रहे थे।

 


जबकि वायरल लिस्ट में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के मृतकों की संख्या 7 है, जबकि असल लिस्ट और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतकों में सिर्फ एक शुभम द्विवेदी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. इसी तरह वायरल लिस्ट में बताया गया है कि मृतकों में तीन बिहार के थे, जबकि असल में बिहार के सिर्फ मनीष रंजन की मौत इस आतंकवादी हमले में हुई थी.

इसी तरह वायरल लिस्ट में दावा किया गया कि मृतकों में 15 मुसलमान हैं, जबकि असली लिस्ट और वेरिफाइड मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिर्फ एक मुस्लिम, जम्मू कश्मीर के पहलगाम निवासी टट्टू चालक सैयद हैदर शाह इस हमले में मारे गए. सैयद हैदर शाह लोगों को बचाने के दौरान आतंकवादियों की बर्बरता का शिकार हो गए।


आवाज़ इंडिया को जांच में मिले साक्ष्यों से स्पष्ट है कि पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की असल सूची बताकर वायरल हो रही यह लिस्ट पूरी तरह से फर्जी है।

बता दें कि मंगलवार 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैरसन इलाके में बड़ी होशियारी से आतंकियों ने मासूम पर्यटकों पर हमला कर दिया था, इस हमले में करीब 26 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आतंकवादी हर किसी से पहले धर्म पूछ रहे थे फिर हिंदू नाम सुनकर उन्हें गोली मार रहे थे,आतंकवादी महिलाओं और बच्चों को छोड़ रहे थे वो केवल हिंदू पुरुषों को अपना टारगेट बना रहे थे। 

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ 1960 के सिंधु जल समझौते को तुरंत प्रभाव से निलंबित रखने, अटारी इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट को भी तुरंत प्रभाव से बंद करने समेत पाकिस्तानी नागरिक सार्क वीजा छूट स्कीम को निलंबित करने का फैसला लिया है.

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

'हमारे राम सीधे, तुम्हारे कृष्ण टेढ़े'... धीरेंद्र शास्त्री की इस टिप्पणी पर ऐसा बवाल मचा कि आखिरकार हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी!

'हमारे राम सीधे, तुम्हारे कृष्ण टेढ़े'... धीरेंद्र शास्त्री की इस टिप्पणी पर ऐसा बवाल मचा कि आखिरकार हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी!

🕒 2026-11-03 11:13:01
अरुणाचल सीमा पर चीनी घुसपैठ के दावों से गरमाई सियासत! कांग्रेस का 40-50 किमी अंदर आने का आरोप, सेना ने वायरल वीडियो को बताया फर्जी और एडिटेड

अरुणाचल सीमा पर चीनी घुसपैठ के दावों से गरमाई सियासत! कांग्रेस का 40-50 किमी अंदर आने का आरोप, सेना ने वायरल वीडियो को बताया फर्जी और एडिटेड

🕒 2026-10-30 13:50:27
चक्रवात 'अर्नब' का तांडव: ओडिशा में 300 गांव जलमग्न, आंध्र में रेल ट्रैक डूबे! मध्य प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवात 'अर्नब' का तांडव: ओडिशा में 300 गांव जलमग्न, आंध्र में रेल ट्रैक डूबे! मध्य प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

🕒 2026-10-29 15:53:47
इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुर्सी को लेकर भारी बवाल! कोर्ट रूम में तोड़फोड़, सरकारी वकील से मारपीट! चीफ जस्टिस कोर्ट में भी कामकाज ठप

इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुर्सी को लेकर भारी बवाल! कोर्ट रूम में तोड़फोड़, सरकारी वकील से मारपीट! चीफ जस्टिस कोर्ट में भी कामकाज ठप

🕒 2026-10-29 14:09:42
कुदरत का कहरः 135 किमी/घंटे की रफ्तार से तट से टकराया चक्रवात 'अर्नब'! आंध्र-ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 3 की मौत

कुदरत का कहरः 135 किमी/घंटे की रफ्तार से तट से टकराया चक्रवात 'अर्नब'! आंध्र-ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 3 की मौत

🕒 2026-10-28 15:16:58