Aug 19, 2026 Login

क्रिकेट:ODI सीरीज में भारत की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका के पूर्व लेग स्पिनर ने टीम इंडिया की हार पर कही ये बात

Cricket: India's embarrassing defeat in ODI series, former South African leg-spinner said this on Team India's defeat

टीम इंडिया लगातार अपने खराब प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया में ट्रोल हो रही है। अब फिर टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. टेस्ट सीरीज में पहला मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका से एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है. दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 2 टेस्ट और 2 वनडे मुकाबलों में हराकर टेस्ट और वनडे दोनों सीरीज में कब्जा कर लिया है,भारत की इस शर्मनाक हार के बाद टीम मैनेजमेंट कई फैसलों, टीम सेलेक्शन और खेल की आलोचना हो रही है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने कहा कि टीम इंडिया को उनके ओवरकान्फिडेंस की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है इमरान ने टीम इंडिया की हार के बाद कहा, 'मैं किसी टीम को जज नहीं करता हूं लेकिन टीम इंडिया एक शानदार टीम है. वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम अभी प्रगति कर रही है और टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीकी टीम का पूरी तरह से सही आंकलन नहीं किया, वह ओवरकान्फिडेंस में रहे कि इस टीम को वह आसानी से हरा देंगे. इसी वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा.'