स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर कांग्रेस काहल्ला बोल विरोध प्रदर्शन! किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने निकाल शव यात्रा,विरोध में उमड़ी भारी भीड़

उत्तराखंड में बिजली के स्मार्ट मीटरों पर जमकर राजनीति हो रही है. बीते दिनों किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने स्मार्ट मीटर तोड़कर अपने गुस्से का इजहार किया, तो वही जनपद ऊधम सिंह नगर के किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने सरकार की बिजली नीति का विरोध करते हुए नगर में स्मार्ट मीटर की शव यात्रा निकाली। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीब का खून-चूस कर बिजली विभाग को अडानी के हाथों बेचना चाहती है।
किच्छा में स्मार्ट मीटर के विरोध में विधायक तिलकराज बेहड़ के आह्वान पर सोमवार को भारी जन सैलाब इंदिरा गांधी मैदान में उमड़ा। यहां विधायक ने स्मार्ट मीटर को गरीबों का खून चूसने वाला बताया। कहा कि वे किसी कीमत पर गरीबों के घरों पर मीटर नहीं लगने देंगे। इसके बाद स्मार्ट मीटर की शव यात्रा निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से यात्रा श्मशान घाट पहुंची और वहां पर स्मार्ट मीटर का प्रतीकात्मक संस्कार किया गया। यहां तिलकराज बेहड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीब किसान के घर स्मार्ट मीटर लगा कर उनका खून चूसना चाहती है। सरकार बिजली विभाग का निजीकरण करने के उद्देश्य से घर घर जबरन स्मार्ट मीटर लगा रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के खिलाफ उनका विरोध विधानसभा सत्र के दौरान भी जारी रहेगा। स्मार्ट मीटर की शव यात्रा की शुरुआत इंदिरा गांधी खेल मैदान से की गई। जिसके बाद शव यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई शमशान घाट पहुंची। यहां स्मार्ट मीटर का अंतिम संस्कार किया गया। सभी यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।