निकाय चुनावः भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची! यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम भी शामिल, देखें लिस्ट

देहरादून। उत्तराखण्ड में निकाय चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दलों से जुड़े लोग दमखम के साथ मैदान में उतरे हुए हैं। इस बीच आज बुधवार देर शाम भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा समेत सभी सांसद, विधायक व पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। यही नहीं उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी नाम इस सूची में है।