ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

देवभूमि देहरादून में ताबड़तोड़ वारदातों से सहमी राजधानी: 24 घंटे में चौथी हत्या से सनसनी, बसंत विहार क्षेत्र में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव

🕒 Last Updated:2026-11-10 06:08:43
Prefer us on
उत्तराखंड की शांत और सुरक्षित मानी जाने वाली राजधानी देहरादून इन दिनों अपराधियों के गढ़ में तब्दील होती नजर आ रही है। राजधानी में पिछले 24 घंटों के भीतर हत्या की चौथी सनसनीखेज घटना सामने आने से पूरे शहर में खलबली मच गई है।
देवभूमि देहरादून में ताबड़तोड़ वारदातों से सहमी राजधानी: 24 घंटे में चौथी हत्या से सनसनी, बसंत विहार क्षेत्र में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव

देवभूमि देहरादून में ताबड़तोड़ वारदातों से सहमी राजधानी: 24 घंटे में चौथी हत्या से सनसनी, बसंत विहार क्षेत्र में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तराखंड की शांत और सुरक्षित मानी जाने वाली राजधानी देहरादून इन दिनों अपराधियों के गढ़ में तब्दील होती नजर आ रही है।
  • राजधानी में पिछले 24 घंटों के भीतर हत्या की चौथी सनसनीखेज घटना सामने आने से पूरे शहर में खलबली मच गई है।
  • ताजा मामला बसंत विहार थाना क्षेत्र के चोरखला इलाके का है, जहां मस्जिद के पास 55 वर्षीय सलीम का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

देहरादून। उत्तराखंड की शांत और सुरक्षित मानी जाने वाली राजधानी देहरादून इन दिनों अपराधियों के गढ़ में तब्दील होती नजर आ रही है। राजधानी में पिछले 24 घंटों के भीतर हत्या की चौथी सनसनीखेज घटना सामने आने से पूरे शहर में खलबली मच गई है। ताजा मामला बसंत विहार थाना क्षेत्र के चोरखला इलाके का है, जहां मस्जिद के पास 55 वर्षीय सलीम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की दाईं आंख पर चोट के गहरे निशान मिले हैं, जो यह स्पष्ट करते हैं कि इस वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया गया है।

देहरादून में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा 24 घंटे के भीतर सामने आई हत्या की चौथी घटना से लगाया जा सकता है। लगातार हो रही वारदातों ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। ताजा मामला बसंत विहार थाना क्षेत्र के चोरखला का है, जहां मस्जिद के पास 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सलीम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने चोरखला क्षेत्र में मस्जिद के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो मृतक की दाईं आंख पर चोट का निशान दिखाई दिया। इस संदिग्ध परिस्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की, ताकि मौत के कारणों और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस मृतक की पहचान और पारिवारिक पृष्ठभूमि से संबंधित जानकारियां जुटाने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सलीम की हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। राजधानी में महज 24 घंटे के भीतर हत्या की चार घटनाएं सामने आने से पुलिस व्यवस्था और शहर की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने आम नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। अब पुलिस के सामने इन वारदातों का खुलासा करने और अपराधियों तक पहुंचने की बड़ी चुनौती है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत की भाजपा सरकार को खुली चुनौती: कहा-कोर्ट की निगरानी में कराएं डीएनए टेस्ट,1% भी दोषी मिला तो छोड़ दूंगा राजनीति

जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत की भाजपा सरकार को खुली चुनौती: कहा-कोर्ट की निगरानी में कराएं डीएनए टेस्ट,1% भी दोषी मिला तो छोड़ दूंगा राजनीति

🕒 2026-11-10 06:39:10
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग' में सनसनीखेज खुलासे: पीएम मोदी से कभी नहीं हुई वास्तविक बातचीत,आमने-सामने आने पर नजरें चुराते हैं प्रधानमंत्री    

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग' में सनसनीखेज खुलासे: पीएम मोदी से कभी नहीं हुई वास्तविक बातचीत,आमने-सामने आने पर नजरें चुराते हैं प्रधानमंत्री    

🕒 2026-11-10 05:59:14
दून में दहला देने वाली घटना: सुसवा नदी किनारे जंगल में मिला लापता इलेक्ट्रिशियन का शव; दो दिन पहले काम पर निकला था एरिक जॉन

दून में दहला देने वाली घटना: सुसवा नदी किनारे जंगल में मिला लापता इलेक्ट्रिशियन का शव; दो दिन पहले काम पर निकला था एरिक जॉन

🕒 2026-11-09 13:31:43
सिल्वर जुबली पर महकी देवभूमि: नैनीताल में हिमालयन फूड फेस्टिवल का आगाज; मडुए की रोटी से लेकर अल्मोड़ा की बाल मिठाई तक पर्यटकों ने चखा पहाड़ी जायका

सिल्वर जुबली पर महकी देवभूमि: नैनीताल में हिमालयन फूड फेस्टिवल का आगाज; मडुए की रोटी से लेकर अल्मोड़ा की बाल मिठाई तक पर्यटकों ने चखा पहाड़ी जायका

🕒 2026-11-09 11:57:56
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर फूटा गुस्सा: विकास के दावों के बीच आंदोलनकारियों का बायकॉट! समय पर सुध न लेने और सरकारी जमीनें निजी हाथों में सौंपने पर भड़के लोग

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर फूटा गुस्सा: विकास के दावों के बीच आंदोलनकारियों का बायकॉट! समय पर सुध न लेने और सरकारी जमीनें निजी हाथों में सौंपने पर भड़के लोग

🕒 2026-11-09 11:51:50