दो बच्चियों के साथ दरिंदगी, पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी

उत्तरप्रदेश के हाथरस से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने पास के गांव की दो बच्चियों को हवस का शिकार बनाया। युवक ने एक के साथ रेप किया। जबकी दूसरे के साथ छेड़छाड़ की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख युवक ने पुलिस पर फायररिंग की जिसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। ये घटना जिले के सासनी का है। जहां एक युवक ने पास के गांव की दो लड़कियों के साथ हैवानियत की। एक बच्ची के साथ रेप जबकी दूसरे का साथ छेड़छाड़ किया। उधर, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई और आरोपी की तलाश में जुट गई। खुद को घिरता देख युवक ने पुलिस पर फायरिंग की। इस पर जबावी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पैर पर गोली मारी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी में भर्ती कराया है। वहीं, दुष्कर्म की पटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने तीन घंटे के अंदर मुठभेड़ के बाद दबोचा लिया।