बड़ी खबरः भारतीय नौसेना की बड़ी उपलब्धि! आईएनएस सूरत का सफल परीक्षण, हमलावरों को पाताल तक चुन-चुन कर मारेगा भारत

Big news: Indian Navy's big achievement! Successful test of INS Surat, India will kill the attackers one by one till the bottom

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जहां भारत सरकार एक्शन मोड पर है, वहीं आज समुद्री सुरक्षा को लेकर भारतीय नौसेना ने अहम उपलब्धि हासिल की है।  भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक, आईएनएस सूरत ने समुद्र में लक्ष्य को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है। यह नौसेना की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह उपलब्धि स्वदेशी युद्धपोत डिजाइन, विकास और संचालन में भारतीय नौसेना की बढ़ती हुई क्षमता को दर्शाती है और रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्र की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। आईएनएस सूरत मिसाइल हमला होने की स्थिति में खुद ही दुश्मन की मिसाइलों की पहचान करने और उन्हें हवा या पानी में ही मार गिराने में सक्षम है। इससे भारत की समुद्री सीमा और मजबूत होती है। भारत की सीमा का अधिकतर हिस्सा समुद्र से ही लगता है। ऐसे में यह उपलब्धि और महत्वपूर्ण हो जाती है। भारतीय नौसेना ने आईएनएस सूरत के सफल परीक्षण का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह मील का पत्थर देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए भारतीय नौसेना की अटूट प्रतिबद्धता और आत्मनिर्भर भारत के प्रति समर्पण का प्रमाण है। भारतीय सेना के सबसे नए स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस सूरत ने समुद्र में लक्ष्य को सटीकता के साथ सफलतापूर्वक मार गिरायाए जो हमारी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक और मील का पत्थर साबित हुआ।