Big BreakinG: आग ने मचाया तांडव! एक ही परिवार के छह लोग जिंदा जले, इलाके में पसरा मातम

Big BreakingG: Fire created havoc! Six people of the same family burnt alive, mourning spread in the area

नई दिल्ली। बिहार से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, यहां एक घर में भीषण आग धधक गयी। इस अग्निकाण्ड में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी। हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। अभी तक प्रशासन की तरफ से मौतों को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गयी है। घटना कछवां थानाक्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की है। लोगों का कहना है कि खाना बनाने के दौरान घर में अचानक आग लगी गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इतना ही नहीं पूरा घर भी जलकर राख हो गया। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों के जरिए आग पर काबू पाया गया। पुलिस-प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। मरने वालों में 30 वर्षीय पुष्पा देवी, उसकी तीन पुत्री, एक पुत्र मोहन कुमार तथा गर्भवती ननद 25 वर्षीय माया देवी शामिल हैं।