बिग ब्रेकिंगः नोएडा अथॉरिटी के निलंबित अफसर के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी! अकूत संपत्ति का हुआ खुलासा

Big Breaking: Vigilance raid on the premises of suspended Noida Authority officer! Huge wealth revealed

नोएडा। यूपी से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां गौतम बुद्ध नगर जिले में नोएडा विकास प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी रहे रविन्द्र सिंह यादव के ठिकानों पर विजिलेंस की टीम ने शनिवार को छापेमार की। उनके उनके नोएडा और इटावा स्थित ठिकानों पर पहुंची। छापेमारी में रवींद्र यादव के 16 करोड़ के घर से 60 लाख के गहने और 2.5 लाख कैश बरामद हुआ। खबरों के मुताबिक विजिलेंस टीम शनिवार को उनके नोएडा स्थित आवास और इटावा के स्कूल पहुंची थी। रवींद्र यादव वर्तमान में निलंबित चल रहे हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई हुई है। रवींद्र यादव के खिलाफ जांच के बाद आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया था। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी, जिसके बाद रवींद्र सिंह यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत यूपी विजिलेंस डिपार्टमेंट ने एफआईआर दर्ज की थी। कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद यूपी विजिलेंस डिपार्टमेंट के मेरठ सेक्टर की टीमों ने 14 दिसंबर को रवींद्र यादव के नोएडा स्थित आवास और इटावा स्थित स्कूल पर छापेमारी की। सर्च के दौरान नोएडा सेक्टर-47, स्थित उनके तीन मंजिला आवासीय परिसर से 60 लाख से अधिक के जेवर और 2.5 लाख कैश बरामद हुए। रवींद्र यादव के नोएडा वाले घर की वर्तमान कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है। घरे में लगे सामानों व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अनुमानित कीमत 37 लाख रुपये है। रवींद्र यादव के घर से विजिलेंस टीम को पासपोर्ट मिले हैं। विजिलेंस की टीम उनके परिजनों द्वारा की गईं विदेश यात्राओं की जानकारी जुटा रही है। उनके पास दो चार पहिया वाहनों (इनोवा और क्विड) के संबंध में भी जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंको में 06 अकाउंट, पॉलिसियों व इन्वेस्टमेंट से संबंधित दस्तावेज प्राप्त हुए हैं, जिसके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।