Big Breaking: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने की दूसरी शादी! एक्ट्रेस के साथ किया निकाह, जानिए कौन है दुल्हनिया?
नई दिल्ली। सानिया मिर्जा से तलाक की खबरों के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी नई-नवेली दुल्हनिया के साथ फोटो भी शेयर की है। उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ निकाह किया है। शोएब मलिक ने अपनी नई-नवेली दुल्हनिया के साथ वेडिंग के बाद की तस्वीर शेयर की है। इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘अलहमदुलिल्लाह… और हमने जोड़ी बना ली।’ इसके बाद लोग उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
लोग कमेंट बॉक्स में खूब रिएक्शन दे रहे हैं और शोएब की दूसरी शादी की खबरों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। वो लगातार सवाल कर रहे हैं ये कब और कैसे हो गया? बता दें कि जहां शोएब मलिक की ये दूसरी शादी है वहीं, पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद का भी ये दूसरा ही निकाह है। उन्होंने 2020 में उमैर जसवाल के साथ शादी की थी। दोनों को लेकर खबरें थीं कि इनके बीच काफी समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा था। बाद में दोनों सोशल मीडिया अकाउंट से एक-दूसरे की तस्वीरें डिलीट कर दी थी। इसके बाद खबर सामने आई कि दोनों का तलाक हो गया था।
कौन हैं सना जावेद?
अगर शोएब मलिक की दूसरी वाइफ सना जावेद के बारे में बात की जाए तो वो पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर में कई टीवी शोज में काम किया है। वो 28 साल की हैं। उन्होंने ‘ऐ मुश्त-ए-खाक’ और ‘डंक’ समेत कई पॉपुलर शोज में काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।