Awaaz24x7-government

बिग ब्रेकिंग:यहाँ खुदाई में मिली हड़प्पा सभ्यता की एक स्मार्ट सिटी,50 कंकाल, घर और सड़कों को देखकर पुरातत्व विभाग भी हुआ हैरान!7000 साल पुरानी सभ्यता के खुलेंगे कई राज

Big Breaking: A smart city of Harappan civilization, 50 skeleton houses and roads found in excavation here, the Archaeological Department was also surprised! Many secrets of 7000 year old civilizatio

हड़प्पाकालीन सभ्यता के सबूत  आज भी ज़मीन के अंदर छुपे है। ये खुलासा तब हुआ जब हरियाणा के हिसार स्थित राखीगढ़ी साइट पर करीब 7000 साल पुरानी इस हड़प्पा सभ्यता के पूरे एक शहर के दफन होने का राज सामने आया। भारतीय पुरातत्व विभाग ने यहाँ खुदाई में अब तक 50 कंकाल खोज निकाले है। इनमें कई महिलाओं के कंकाल भी है जिनके हाथों में चूड़ियां, और बगल में मिट्टी के बतर्न,कॉपर का शीशा,आभूषण ,टेरा कोटा की चूड़ियां, ब्लेड,मनके,शैल इत्यादि भी मिला है इन्हें देखकर लग रहा है कि हड़प्पा सभ्यता के लोग मृतक की पसन्द की चीजें भी उसके साथ दफना दिया करते थे। 


खुदाई में जो घर निकले है उनकी दीवार के दोनों ओर एक दूसरे से सटे कई घरों का निर्माण किया गया था। इन घरों में चूल्हे ,मर्तबान इत्यादि भी मिले है।


भारतीय पुरातत्व विभाग ने खुदाई में पाया कि यहां कभी एक विकसित शहर हुआ करता था साफ सुथरी सड़के,घरों को देखकर यही अंदाजा लगाया जा सकता है। टीला नम्बर एक कि खुदाई में एक स्मार्ट सिटी की झलक दिखाई दे रही है। यानी जिस समय लोग विकसित देश की कल्पना कर रहे थे उस वक्त यहाँ ये शहर विकसित भी हो चुका था। ये शहर नॉर्थ ईस्ट वेस्ट साउथ के आधार पर बना है।


खुदाई में मिले सभी कंकालों को डीएनए जांच के लिए भेज दिया है,ताकि इतिहास के पन्नो के कुछ और रहस्यों से पर्दा उठ सके। 
खुदाई में मिले कंकाल ,घर सड़को के देखकर ये माना है सकता है कि उस काल मे अंतिम संस्कार पूरी विधि विधान से किये जाते थे। खुदाई में मिले सामानों का आकलन किया जा रहा है विशेषज्ञों के मुताबिक यहाँ कोई बड़ा व्यावसायिक केंद्र भी रहा होगा।इस शहर की प्लानिंग आज की स्मार्ट सिटी जैसी प्रतीत हो रही है।