संभल हिंसाः गली से गुजर रही थी पुलिस! छत से बेखौफ होकर पत्थर बरसा रही थी महिला, वीडियो में सामने आई दंगाइयों की हकीकत

संभल। विगत रविवार को यूपी के संभल में हुई हिंसा के मामले में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच जहां पुलिस ने दंगाइयों के पोस्टर जारी किए हैं। वहीं हिंसा से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आई हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि किस तरह पत्थरबाजी हो रही थी। मंगलवार को सामने आए एक वीडियो में एक युवक पुलिस की टीम पर गोली चलाता हुआ दिखा था। वहीं अब बुधवार को एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला पत्थरबाज छत से ताबड़तोड़ पत्थर फेंकती दिख रही है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कैसे महिलाएं भी इस हिंसा में शामिल थीं और छत से पत्थर फेंक रही हैं। महिलायें छत से पुलिस पर पथराव कर रही हैं। पुलिस इस वीडियो के आधार पर पत्थरबाज महिलाओं की तलाश कर रही है। ये वीडियो मस्जिद के पास हिन्दू खेड़ा इलाके की बताई जा रही है। बता दें कि पत्थरबाजी की घटना के बाद से यहां के सभी घरों पर ताला लटका हुआ है। पत्थरबाजी के बाद से सभी महिलाएं परिवार समेत फरार हैं। इसी इलाके की तीन पत्थरबाज महिलाओं की पुलिस गिरफ्तारी कर चुकी है।