ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

AI पर एडवाइजरी जारी करने वाली सरकार विपक्षी नेताओं पर सोशल मीडिया में पोस्ट की जा रही AI जनरेटेड हास्यास्पद मीम पर क्यों मौन?

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-12 09:14:13
Prefer us on
एक तरफ केंद्र सरकार टेलीविजन चैनलों को AI के इस्तेमाल पर नसीहत दे रही है, वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी पार्टी के ही सोशल मीडिया नेटवर्क पर राहुल गांधी,अखिलेश यादव ,ममता बनर्जी जैसे बड़े राजनीतिक नेताओं के खिलाफ AI जनरेटेड वीडियो मीम की बाढ़ आई हुई है।
AI पर एडवाइजरी जारी करने वाली सरकार विपक्षी नेताओं पर सोशल मीडिया में पोस्ट की जा रही AI जनरेटेड हास्यास्पद मीम पर क्यों मौन?

AI पर एडवाइजरी जारी करने वाली सरकार विपक्षी नेताओं पर सोशल मीडिया में पोस्ट की जा रही AI जनरेटेड हास्यास्पद मीम पर क्यों मौन? (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • एक तरफ केंद्र सरकार टेलीविजन चैनलों को AI के इस्तेमाल पर नसीहत दे रही है, वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी पार्टी के ही सोशल मीडिया नेटवर्क पर राहुल गांधी,अखिलेश यादव ,ममता बनर्जी जैसे बड़े राजनीतिक नेताओं के खिलाफ AI जनरेटेड वीडियो मीम की बाढ़ आई हुई है।
  • कई राज्यों में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस दोहरे रवैये पर सवाल उठ रहे हैं।
  • केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अक्टूबर 2026 में सभी प्राइवेट सैटेलाइट टीवी चैनलों को एडवाइजरी (सं. No.43011/1/2026-BC.III) जारी की है।
  • इसमें केबल टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम, 1995 और नियम 1994 के तहत प्रोग्राम कोड का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

नई दिल्ली। एक तरफ केंद्र सरकार टेलीविजन चैनलों को AI के इस्तेमाल पर नसीहत दे रही है, वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी पार्टी के ही सोशल मीडिया नेटवर्क पर राहुल गांधी,अखिलेश यादव ,ममता बनर्जी जैसे बड़े राजनीतिक नेताओं के खिलाफ AI जनरेटेड वीडियो मीम की बाढ़ आई हुई है। कई राज्यों में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस दोहरे रवैये पर सवाल उठ रहे हैं।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अक्टूबर 2026 में सभी प्राइवेट सैटेलाइट टीवी चैनलों को एडवाइजरी (सं. No.43011/1/2026-BC.III) जारी की है। इसमें केबल टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम, 1995 और नियम 1994 के तहत प्रोग्राम कोड का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

एडवाइजरी के पैरा-4 में खास तौर पर कहा गया है कि चैनल Artificial Intelligence (AI) और उसके टूल्स, जिसमें Generative AI भी शामिल है, का इस्तेमाल करते समय पूरी सावधानी बरतें। ग्राफिक्स, वर्चुअल न्यूज प्रेजेंटेशन आदि में AI का उपयोग सहायक क्षमता तक सीमित रहे, लेकिन इससे खबर की सटीकता, प्रामाणिकता और संवेदनशीलता से कोई समझौता न हो। उल्लंघन पर अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
इसके उलट, बीते कुछ हफ्तों से भाजपा से जुड़े तमाम सोशल मीडिया अकाउंट्स से विपक्षी दलों को निशाना बनाकर AI जनरेटेड वीडियो मीम जारी किए जा रहे हैं। इन वीडियो में राहुल गांधी और अखिलेश यादव को तो नासमझ दिखाकर मजाक उड़ाया जा रहा है, बेवकूफाना हरकतें करते दिखाया जा रहा है। चुनावी माहौल में इस तरह के डीपफेक-स्टाइल कंटेंट का मकसद साफ है ,मतदाताओं के मन में विपक्षी चेहरे की छवि को हास्यास्पद बनाना।

आरोप है कि सरकार एक ओर TV चैनलों पर प्रोग्राम कोड थोपकर 'सत्यापित तथ्य', 'संतुलित रिपोर्टिंग' और 'AI में सावधानी' की बात कर रही है, लेकिन अपने ही IT सेल द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक AI वीडियो पर आंखें मूंदे हुए है। जबकि सरकार एक तरफ तो आम लोगों और विपक्षी दलों से कह रही है कि AI से छेड़छाड़ वाले वीडियो न बनाएं और न फैलाएं, सरकार ने स्पष्ट किया है कि AI और डीपफेक तकनीक का उपयोग फर्जी खबरें फैलाने, चुनावों को प्रभावित करने, धोखाधड़ी या किसी की छवि खराब करने के लिए नहीं किया जा सकता,लेकिन दूसरी तरफ खुद सत्ताधारी दल का आईटी सेल उसी तकनीक का इस्तेमाल कर राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मीम कैंपेन चला रहा है। 

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब कई राज्यों में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में AI की मदद से विरोधी नेताओं की छवि खराब करने वाले कंटेंट को "हास्य" या "मीम" कहकर प्रचारित करना चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकता है।
फिलहाल मंत्रालय की एडवाइजरी सिर्फ ब्रॉडकास्टरों तक सीमित है, जबकि सबसे ज्यादा भ्रामक AI कंटेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

महंगाई का बड़ा झटका: अक्तूबर में खुदरा मुद्रास्फीति 6.09 फीसदी के पार, दो साल में पहली बार टूटी आरबीआई की ‘लक्ष्मण रेखा’,दिसंबर में महंगे हो सकते हैं कर्ज

महंगाई का बड़ा झटका: अक्तूबर में खुदरा मुद्रास्फीति 6.09 फीसदी के पार, दो साल में पहली बार टूटी आरबीआई की ‘लक्ष्मण रेखा’,दिसंबर में महंगे हो सकते हैं कर्ज

🕒 2026-11-12 11:20:34
अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा: भाई दूज मनाकर लौट रहे परिवार की बोलेरो 400 मीटर गहरी खाई में गिरी; मां-बेटी और चालक की मौत,रातभर खाई में पड़े रहे शव

अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा: भाई दूज मनाकर लौट रहे परिवार की बोलेरो 400 मीटर गहरी खाई में गिरी; मां-बेटी और चालक की मौत,रातभर खाई में पड़े रहे शव

🕒 2026-11-12 06:47:51
अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ की रंगदारी की मांग,तिलक नगर विधायक को आया मैसेज

अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ की रंगदारी की मांग,तिलक नगर विधायक को आया मैसेज

🕒 2026-11-12 06:10:30
रुद्रपुर ने फिर रचा इतिहास: स्वच्छ सर्वेक्षण में बना देश का नंबर-1 हिमालयी शहर! राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में किया सम्मानित

रुद्रपुर ने फिर रचा इतिहास: स्वच्छ सर्वेक्षण में बना देश का नंबर-1 हिमालयी शहर! राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में किया सम्मानित

🕒 2026-11-11 12:49:42
कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: सीआरपीएफ के नाके पर बाइक सवार हमलावरों की ताबड़तोड़ फायरिंग,तीन जवान घायल,दो की हालत गंभीर

कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: सीआरपीएफ के नाके पर बाइक सवार हमलावरों की ताबड़तोड़ फायरिंग,तीन जवान घायल,दो की हालत गंभीर

🕒 2026-11-11 11:03:40
AI पर एडवाइजरी जारी करने वाली सरकार विपक्षी नेताओं पर सोशल मीडिया में पोस्ट की जा रही AI जनरेटेड हास्यास्पद मीम पर क्यों मौन? | आवाज़ 24x7