मुंबई। टीवी धारावाहिक महाभारत में अपनी भूमिका से पहचान बनाने वाले अभिनेता आयुष शाह की शिकायत पर मुंबई की एक अदालत ने MyFledge Private Limited के निदेशकों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला 4.44 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़ा है। शिकायत में कंपनी के निदेशक बिश्वजीत बादल घोष, पियाली श्यामलेंदु चटर्जी और बिजोया सुब्रतकुमार दास के नाम शामिल हैं।
आयुष शाह ने आरोप लगाया है कि निवेश के नाम पर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी बैंक खाते के स्टेटमेंट, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, कार्यालय परिसर और पुरस्कारों का इस्तेमाल कर भरोसा कायम किया। इसके अलावा, फर्जी संपर्कों और भविष्य में निवेश दिलाने के वादों के जरिए भी उन्हें रकम निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया है।






