रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदातः संबंध बनाने से मना किया तो दरिंदगी पर उतर आया ससुर! गला दबाकर कर दी बहू की हत्या, कहानी सुनकर पुलिस भी रह गई दंग

A shameful incident: When the father-in-law refused to have sex, he resorted to brutality! He strangled his daughter-in-law to death, leaving even the police stunned.

शामली। यूपी के शामली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां अवैध संबंध बनाने से मना करने पर ससुर ने बहू की हत्या कर दी। इस घटना का खुलासा होने के बाद गांव में हर कोई स्तब्ध है और लोग ससुर के कृत्य को हैवानियत बताते हुए उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामला शामली जिले के कैराना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान का है। जहां पांच दिन पहले हुई मशकुरा की मौत के मामले का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मशकुरा की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ससुर ने ही गला दबाकर की थी। पुलिस ने मृतका की हत्या के आरोप में ससुर और पति को गिरफ्तार किया है। दरअसल, गांव इस्सोपुर खुरगान में पांच दिन पहले 15 फरवरी की रात को मशकुरा का शव कमरे के अंदर चारपाई पर मृत अवस्था में मिला था। उसके गले पर निशान मिले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की, तो महिला की हत्या किया जाना सामने आया। एसपी एनपी सिंह के मुताबिक पुलिस की जांच और आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि तीन साल पहले मशकुरा की शादी सलमान से हुई थी। सलमान पंजाब के लुधियाना में मजदूरी करता था। घर पर उसकी पत्नी, उसका एक साल का बेटा और पिता अब्बास रहते थे। इसी दौरान मशकुरा के गांव मंडावर निवासी जाबिद से संबंध बन गए थे। अब्बास को इसकी जानकारी हो गई थी। इसकी आड़ में अब्बास ने अपनी पुत्रवधू मशकुरा को जाबिद व उसके संबंधों के बारे में उसके पति व मायके वालों को बताने की धमकी देकर कई बार अनैतिक संबंध बनाने का प्रयास किया था। एसपी के मुताबिक 14 फरवरी की शाम करीब सात बजे जाबिद, अब्बास के घर पर आया था और मशकुरा के पास एक घंटा रहकर चला गया था। जाबिद के जाने के बाद अब्बास ने रात में अपनी पुत्रवधु के साथ अनैतिक संबंध बनाने की कोशिश की, जिसका उसने विरोध करते हुए ससुर को लात मार दी थी। संबंध बनाने में असफल रहने पर अब्बास ने अपने पुत्र सलमान को फोन पर मशकुरा व जाबिद के संबंधों के बारे में बताया। पिता-पुत्र दोनों ने मशकुरा को मारने की साजिश रची। इसके बाद अब्बास ने मशकुरा की गला दबाकर हत्या कर और चारपाई पर शव को लिटाकर ऊपर से कंबल डाल दिया था। अगले दिन सुबह ग्रामीणों को पुत्रवधू की मौत होने की जानकारी दी थी। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि अब्बास महिला के शव का पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहता था। उसने बताया था कि मशकुरा की मौत स्वाभाविक हुई है। गले के निशान के बारे में बताया कि वह पहले दिन सीढ़ियों से गिरने से उसे गले पर चोट लगी थी। अब्बास ने मृतका के परिजनों को भी पोस्टमार्टम न कराने के लिए तैयार कर लिया था, हालांकि पुलिस ने इस मामले में मृतका के भाई शाकिर निवासी गांव मलकपुर थाना कांधला की तहरीर पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाने से मौत होने का खुलासा होने पर ससुर पुलिस के शक के दायरे में आ गया था। पुलिस की पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आई।