MBBS डॉक्टर्स भी हारे इस बच्ची के आगे।

ये बच्चें भी ना अच्छों अच्छों को नानी याद दिला दें। नाम फरीन और उम्र 11 महिने लेकिन mbbs डॉक्टरों की नाक में दम कर के नन्ही सी परी इस वक्त मीडिया की हाई लाइट बनी हुई है।दरअसल दिल्ली के दरियागंज में रहने वाली नन्ही फरीन कुछ दिन पहले अपने बेड से नीचे गिर गयी थी,जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर आ गया,परिवार वाले घबरा गए और फरीन के इलाज के लिए दिल्ली के लोकनायक अस्पताल ले गए।लेकिन फरीन ने किसी भी डाक्टर को हाथ तक नही लगाने दिया,तब फरीन की माँ ने डॉक्टरों को बच्ची के बारे में बताया जिसे सुन डॉक्टरों ने एक अचूक तरीका अपनाकर फरीन के प्लास्टर भी चढ़ा दिया और ये पूरा वाक्या मीडिया भी छा गया। फरीन की माँ ने डॉक्टर को बताया कि बच्ची पूरा दिन अपनी गुड़िया के साथ खेलती है,बस फिर क्या था डॉक्टर ने गुड़िया को प्लास्टर लगाया जिसे देख फरीन भी प्लास्टर लगवाने के लिए राजी हो गयी।इतना ही नहीं अब फरीन को इंजेक्शन लगाने से पहले डॉक्टर गुड़िया को इंजेक्शन लगा रहे है।
है ना ये दिलचस्प इलाज।