2022 की तैयारियों में जुटी यु के डी

उत्तराखंड क्रांति दल के मुख्य प्रवक्ता  ने आज एक प्रेसवार्ता कर अपनी पार्टी के दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बताते हुए कहा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पार्टी अभी से तैयारियां कर रही है अभी ग्राम पंचायत स्तर तक सदस्यता अभियान चल रहा है उसके बाद डेलीगेट नियुक्त कर एक महाधिवेशन किया जाएगा जिसमे मजबूत ,प्रभावशाली, सक्षम अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा जिनके नरेतत्व में  2022 के चुनाव को लड़कर प्रदेश से विकास विरोधी पार्टियों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

 साथ ही सेमवाल ने राज्य में बन रही आल्वेदर रोड के काम काज पर सबाल खड़े करते हुए कहा इस रोड का केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार ढिंढोरा पीट रही है जबकि मानकों को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है जोकि प्रदेश की जनता के साथ छलावा है साथ ही सेमवाल ने दोनों ही सरकारों पर इस प्रोजेक्ट के जरिये अपनी जेब भरने का आरोप लगाया।