हैलीकॉप्टर समिट का आयोजन

उत्तराखण्ड में हैली सेवाओं के विस्तार को लेकर राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड में हेलीकॉप्टर समिट का आयोजन किया गया।नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार,उत्तराखण्ड सरकार और फिक्की के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस समिट का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उद्घाटन किया।देशभर से कई हैली सर्विस कंपनियों ने इसमें शिरकत की।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड में हर साल,सम्मेलन के आयोजन करने की घोषणा की।समिट में उत्तराखण्ड में हैली सेवाओं के विस्तार को लेकर मंथन हुआ।हैली कंपनियों के सामने राज्य में हैली सेवाओं के विस्तार की संभावनाओं को विस्तार से रखा गया और चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं के स्कोप पर भी चर्चा हुई।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा राज्य में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। राज्य में हर साल 2 लाख लोग हैली सेवाओं का प्रयोग करते हैं। इस लिहाज से हैली सेवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। सीएम ने कहा राज्य में 51 हेलीपैड हैं, 2 एयरपोर्ट हैं,1 एयर स्ट्रीप है,और 1सीप्लेन साइट है। सीएम ने कहा हम राज्य में पायलेट्स की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। आराकोट में हुए हादसे में हमने 2 होनहार पायलेट खो दिए थे। सीएम ने कहा कि पिथौरागढ़ में हैली सेवाओं के लिए यदि कोई कंपनी आती है तो राज्य सरकार केंद्र के अतिरिक्त अपनी ओर से सब्सिडी देगी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से हेलिकॉप्टर की सुविधाएं बेहद जरूरी हैं।
सड़क मार्ग से राज्य के सुदूरवर्ती इलाकों में जाने में बहुत समय लगता है।राज्य के सीमांत क्षेत्रों में कम समय में पहुंचने के लिए हवाई सेवा अत्यन्त आवश्यक है और राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।