हाथी के बच्चे का मनाया बर्थ डे, 140 किलो का खास केक बनाया गया|

रामनगर- कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व की सुरक्षा के लिए कर्नाटक से 9 हाथी लाये गये थे | जिसमे एक कंचम्भा नामक हथिनी भी थी जो कि गर्भवती थी | कालागढ़ एलिफेंट कैम्प में इस हथिनी ने 2 अगस्त 2018 को एक नर बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम विभाग ने सावन रखा | आज सावन नामक हाथी का बच्चा एक वर्ष हो गया है | जिसका जन्मदिन कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के अंतर्गत कालागढ़ एलिफेंट कैम्प में मनाया गया | वही सावन का जन्मदिन मनाने के लिए ख़ास वस्तुओं से निर्मित केक बनाया गया |140 किलो वजनी केक को बनाने के लिए विभिन्न वस्तुओं का प्रयोग किया गया| जिसमें पटेरा, गेहूँ का भूसा, चरी घाँस, दूबड़ घाँस, केला, गुड और आटे के लड्डू चीजों से बनाया गया है | बताया जा रहा है कि जिन वस्तुओं को मिलाकर केक बनाया गया है, उनको हाथी बड़े शौक से खाता है | इस मौके पर सावन और उसकी माँ कंचम्भा हथिनी की वाकायदा पूजा अर्चना की गयी | और सावन को केक के पास ले जाया गया | सावन ने अपनी सूँड से केक को खाकर जन्मदिन मनाया | इस मौके पर कॉर्बेट के अधिकारी व समस्त स्टाफ मौजूद रहा इसके अलावा स्कूल के बच्चे व वन्यजीव प्रेमी भी उपलब्ध रहे | इस मौके पर कॉर्बेट के निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि सावन नामक हाथी के बच्चे के आज जन्म का एक साल पूरा हो रहा है | उन्होंने कहा कि एक साल में हाथी के बच्चे की स्वास्थ सामान्य है और इसकी ग्रोथ बहुत अच्छी हो रही है | पशुचिकित्सक लगातार इसके स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए हैं | अतः सावन का एक वर्ष जन्म का पूरा होने पर इसका जन्मदिन बनाया जा रहा है |