हमें तो अपनो ने मारा गैरों में कहां दम था।(केजरीवाल थप्पड़ कांड)

केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री भले ही हो पर जनता जनार्दन उनसे आम आदमी की तरह ही मुखातिब होती है।केजरीवाल आम आदमी पार्टी से जो ठहरे।
भरी दोपहरी जिस आम आदमी ने सुरक्षा बलों की ऐसी तैसी कर के केजरीवाल के गाल पर तमाचा धर दिया, वो भी आम आदमी पार्टी का ही निकला।केजरीवाल को कभी कोई स्याही से पोत जाता है,कभी कोई जूता मार स्वागत करता है ,तो अब तो हद ही हो गयी गाड़ी पर चढ़ कर थपिया दिया आप के कर्ता धर्ता को।रोड शो के दौरान बहुत ही जोश के साथ मोती नगर से केजरीवाल का कारवां निकल रहा था, पर रंग में भंग डालने आप का कार्यकर्ता सुरेश पहुंच गया, जिसकी उम्र 33 साल बताई जा रही है ।सुरेश दिल्ली के ही कैलाश नगर में स्पेयर पार्ट्स का बिजनेस करता है।मामूली सा आप का कार्यकर्ता अपने संरक्षक से नाराज था ऐसा सुरेश की पत्नी का कहना है।सुरेश था तो आप पार्टी का पर आगे सुनिये अब और क्या कहा सुरेश की पत्नी ने।
लोकल विधायक हमारे (सुरेश) के घर आये थे और बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ बहुत कुछ बोले इस बात पर सुरेश बौखला गये।इसके आलावा भी सुरेश पहले से ही आम आदमी पार्टी एवं दिल्ली सरकार के कामकाज से नाराज था। पुलिस से पूछताछ में सुरेश ने बताया कि वह आमआदमी पार्टी का कार्यकर्ता था। वह मुख्यमंत्री एवं पा्र्टी के विभिन्न आयोजनों में बढ़चढ़ कर भाग लेता था। लेकिन पार्टी नेताओं के कामकाज से वह चिढ़ गया।
पर यूं रोड शो में केजरीवाल को मार बैठेंगे ये तो किसी ने भी ना सोचा होगा।
जिस रोड शो में केजरीवाल पर थप्पड़ जड़ा गया था, उस रोड शो में 60 पुलिस कर्मी तैनात थे, इसके बावजूद भी केजरीवाल को थप्पड़ मार दिया गया। ये दिल्ली पुलिस पर एक सवालिया संदेह है। पहले भी ऐसी घटनायें केजरीवाल के साथ हो चुकी हैं।हर बार सुरक्षा में सेंध लग जाये तो सवाल उठने भी तो लाजमी है।दिल्ली के मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की होती है।और दिल्ली पुलिस केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अंदर काम करती है।फिर इतनी बड़ी चूक वो भी हर बार केजरीवाल के सुरक्षा के साथ हो कैसे हो जाती है?
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने तो इस हमले का डाॅयरेक्ट ही बीजेपी पर ट्विट कर इल्जाम लगा दिया है।
वहीं बीजेपी का कहना है कि ये केजरीवाल का नया नाटक है, इससे पहले भी केजरीवाल खुद पर हमला करवा कर दिल्ली की जनता को भ्रमित करती आये हैं।लेकिन दिल्ली की जनता अब केजरीवाल की चाल में नहीं फसने वाली।
अब हर कोई केजरीवाल के रोड शो में हुयी इस घटना की कड़ी निंदा कर रहा है।
शनिवार के दिन हुई इस घटना से लगता है केजरीवाल का शनि कुछ ठीक नही चल रहा।
मारा तो आप पार्टी के कार्यकर्ता ने था, पर अब इल्जामों की बरसात बीजेपी के ऊपर हो रही है।जो भी हो आम आदमी का संरक्षक और दिल्ली का मुख्यमंत्री इतना आम होगा कि थप्पड़,स्याही और जुतो की बरसात होगी ये समझ से परे है।